सांकेतिक तस्वीर (AI Image) 
दिल्ली

दिल्ली में लाल किला ब्लास्ट जैसे आंतकी हमले का अलर्ट, IED धमाका करने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी

Delhi Security Alert: दिल्ली में लाल किला और आसपास के इलाकों में IED ब्लास्ट की आतंकी साजिश का अलर्ट जारी हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और राजधानी में हाई अलर्ट के बीच जांच तेज कर दी गई है।

अर्पित शुक्ला

Delhi Terror Attack Alert: दिल्ली में संभावित आतंकी हमले को लेकर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। खुफिया इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। राजधानी दिल्ली के कई संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। शनिवार को संभावित आतंकी खतरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली BJP मुख्यालय, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित दफ्तर और आसपास के सरकारी दफ्तरों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन जगहों पर अतिरिक्त सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया गया है और बैरिकेडिंग बढ़ाई गई है और वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की कोशिश

बता दें कि एजेंसियों को इनपुट मिला है कि आतंकी सेंट्रल दिल्ली के प्रमुख कार्यालयों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की फिराक में हैं। इन संभावित हमलों में आत्मघाती हमला, वाहन आधारित आईईडी, गोलीबारी और इस तरह के हमलों की आशंका जताई गई है। संवेदनशील स्थानों पर जांच

एजेंसियां अलर्ट पर

खबरों के मुताबिक महत्वपूर्ण सरकारी भवनों, राजनीतिक दफ्तरों, बाजारों, परिवहन केंद्रों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में एजेंसियां अलर्ट पर हैं और जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि बम निरोधक दस्ते, स्निफर डॉग यूनिट और क्विक रिएक्शन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। इसको साथ ही दिल्ली फायर सर्विस को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है जिससे किसी भी आपात स्थिति से तत्काल निपटा जा सके।

सभी जिला इकाइयों को अलर्ट किया गया

कानून-व्यवस्था के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाली जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा रैंडम चेकिंग अभियान और सत्यापन अभियान भी चलाए जा रहे हैं। इस बीच सभी जिला इकाइयों को खुफिया एजेंसियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के साथ समन्वय बनाने और सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। आला अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

स्पेशल सेल ने किया था मॉड्यूल का भांडाफोड़

बता दें कि हाल ही में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर भारत में आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

इन आतंकियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये मॉड्यूल दिल्ली में टारगेट किलिंग की बड़ी वारदातों को अंजाम देने की तैयारी में था। गिरफ्तार आरोपियों ने राजधानी दिल्ली के कई अहम ठिकानों, एक प्रसिद्ध मंदिर की रेकी भी की थी और उसके वीडियो अपने हैंडलर्स को भेजे थे।

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी