कॉन्सेप्ट फोटो 
दिल्ली

दिल्ली के 20 स्कूलों को बम ब्लास्ट की धमकी, आतिशी ने BJP पर लगाए आरोप

Delhi School Bomb Threat: शुक्रवार को नई दिल्ली के 20 से अधिक स्कूलों को बम की धमकियां मिलीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। स्कूलों को विस्फोटक होने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए।

अर्पित शुक्ला

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली के कई स्कूलों को शुक्रवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी दा गई। दमकी के बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है। दिल्ली पुलिस और विभिन्न प्राधिकारियों ने तलाशी और निकासी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस की टीम ने पूरे स्कूल को खाली करा दिया है। एक अधिकारी ने कहा कि राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों को बम रखे होने की धमकियां मिली हैं। जिससे राजधानी की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

एक हफ्ते में चौथी बार धमकी

इस हफ्ते ये चौथा दिन है जब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस तथा अग्निशमन विभाग के कर्मी विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर स्कूलों को खाली कराकर तलाशी में लगे हुए हैं। पुलिस के साथ ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड भी हैं। जो जांच कर रहे हैं।

आतिशी ने बोला हमला

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने दावा किया कि 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है और उन्होंने इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘‘आज 20 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है! सोचिए बच्चे, अभिभावक और शिक्षक किस स्थिति से गुजर रहे होंगे।''

सरकार सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं

आतिशी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में आगे कहा, ‘‘भाजपा दिल्ली में शासन के सभी चार इंजनों को नियंत्रित करती है और फिर भी हमारे बच्चों को कोई सुरक्षा प्रदान करने में सक्षम नहीं है! यह हैरान करने वाला है।''

इन स्कूलों को मिली धमकी

बता दें कि अब तक द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल, रोहिणी में गुरु नानक पब्लिक सॉवरेन स्कूल, द्वारका में जीडी गोयनका स्कूल, द्वारका इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार में रिचमंड स्कूल और रोहिणी सेक्टर 3 में अभिनव पब्लिक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकियां दी गई हैं। वहीं, कई सुरक्षा एजेंसियों ने एक दिन पहले गुरूवार को किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी की जांच के लिए 10 जगहों पर मॉक ड्रिल की थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा