सीजेपी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में पुलिस तैनात (सौजन्य-IANS) 
दिल्ली

दिल्ली में संसद मार्च पर हाई अलर्ट, 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात, विजय चौक से PM आवास तक 'नो-गो जोन'! VIDEO

Cockroach Janta Party Parliament March: दिल्ली में CJP के प्रस्तावित संसद मार्च से पहले हाई अलर्ट है। नई दिल्ली में 5000 से अधिक पुलिसकर्मी, CAPF और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है।

प्रिया जैस

CJP Parliament March Security Alert: देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज कॉकरोच जनता पार्टी संसद तक मार्च करने जा रही है। इस मार्च में हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, इस मार्च से पहले ही दिल्ली पुलिस ने यह साफ कर दिया है कि 20 जुलाई को निकाले जाने वाले इस संसद मार्च के लिए सीजेपी के पास अनुमति न होने का दावा किया है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीजेपी द्वारा मार्च निकालने की अनुमति मांगने वाला कोई आवेदन दिल्ली पुलिस को प्राप्त नहीं हुआ है और न ही कोई अनुमति दी गई है।

हालांकि, इसके बावजूद कॉकरोच जनता पार्टी अपना मार्च निकालने जा रही है। ऐसे में पूरी दिल्ली छावनी में तब्दील हो चुकी है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का सख्त प्लान तैयार कर लिया है। दिल्ली में बीएनएस की धारा 163 लागू कर दी गई है और विरोध प्रदर्शन केवल जंतर-मंतर के निर्धारित स्थल पर पूर्व अनुमति से ही किए जा सकते हैं।

5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात

सोमवार सुबह होने वाले इस प्रदर्शन और मार्च को देखते हुए पूरी नई दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली में 5 हजार से भी ज्यादा पुलिसकर्मी को लगाया गया है। साथ ही पैरामिलिट्री फोर्स को भी लगाया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच और इंटेलिजेंस एजेंसियां शहर की हर गतिविधियों और प्रदर्शन पर पैनी नजर रखे हुए है। इसी बीच जंतर-मंतर पर पूरे देश से जनता जुट रही है और भीड़ बढ़ती जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नई दिल्ली को 15 जोनों में बाटा गया है। सोमवार की सुबह 4 बजे से ही दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। सीनियर ऑफिसर्स स्पेशल सीपी, जॉइंट सीपी और डीसीपी रैंक के अधिकारी खुद मौके पर रहकर सुपरविजन करेंगे। पुलिस हेडक्वार्टर को सख्त आदेश दिए है कि हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान लूटपाट, तोड़फोड़ या आगजनी की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

विजय चौक से PM आवास तक 'नो-गो जोन'

दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की 25 से ज्यादा बटालियन तैनात की गई हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिला सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। VVIP इलाकों के लिए सुरक्षा के खास निर्देश जारी किए गए हैं। नई दिल्ली में कई संवेदनशील इलाके हैं जहां किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन, भीड़ जमा होने या बाहरी लोगों की आवाजाही पर सख्त पाबंदी होगी। इनमें शामिल हैं:

  • विजय चौक, संसद मार्ग और इंडिया गेट के आस-पास के इलाके।
  • राष्ट्रपति भवन, सेवा तीर्थ और प्रमुख सेल्फी पॉइंट।
  • प्रधानमंत्री (PM) और गृह मंत्री (HM) के आवास के बाहर सुरक्षा घेरा।
  • मेट्रो स्टेशन बंद किए जा सकते हैं; अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

थ्री लेयर बैरिकेडिंग की व्यवस्था

बता दें, कि आज से संसद में मानसून सत्र की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में किसी भी तरह की सुरक्षा में चूक न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर काम कर रही है। जंतर मंतर पर पुलिस ने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। मार्च के रास्ते पर दिल्ली पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। जंतर-मंतर के एंट्री गेट पर कड़ी सुरक्षा की गई है। पुलिस ने थ्री लेयर बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की है।

दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडस और वाटर कैनन की तैयार

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए, पुलिस ने 'वज्र' गाड़ियां, वॉटर कैनन और दंगा-रोधी गाड़ियां कई अहम जगहों पर तैनात की हैं। नई दिल्ली जिले की ओर जाने वाले सभी रास्तों पर सख्त बैरिकेडिंग की गई है और वहां से गुजरने वाले हर व्यक्ति की बारीकी से जांच की जा रही है।

इसके अलावा, नई दिल्ली जिले के सभी मेट्रो स्टेशनों पर पुलिसकर्मी हाई अलर्ट पर हैं और संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं। जरूरत पड़ने पर कुछ मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए जा सकते हैं। किसी भी संभावित इमरजेंसी से निपटने के लिए आस-पास के अस्पतालों को भी अलर्ट पर रखा गया है। साथ ही, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित बीजेपी मुख्यालय की सुरक्षा भी काफी बढ़ा दी गई है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि भीड़ की स्थिति और मौजूदा हालात को देखते हुए सोमवार सुबह एक्शन प्लान में बदलाव किया जा सकता है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा