दिल्ली नगर निगम में भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद Source- Social Media
दिल्ली

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

MCD House Meeting Uproar: दिल्ली MCD सदन में विकास फंड को लेकर AAP और कांग्रेस पार्षदों के बीच बहस के बाद हंगामा हुआ। AAP ने अभद्र भाषा के आरोप लगाए और मेयर से माफी की मांग की।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • विकास फंड को लेकर AAP पार्षद शगुफ्ता जुबैर चौधरी और कांग्रेस नेता नाजिया दानिश के बीच बहस हुई।

  • AAP ने दावा किया कि हंगामे के दौरान मेयर का माइक्रोफोन तोड़ा गया।

  • पार्टी ने मेयर प्रवेश वाही और नाजिया दानिश से सदन में माफी मांगने की मांग की।

MCD Uproar: दिल्ली नगर निगम (MCD) के सदन में एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान जमकर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के पार्षदों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मेयर प्रवेश वाही का माइक्रोफोन छीनने की कोशिश की गई। विवाद की शुरुआत इलाके के विकास और फंड के बंटवारे को लेकर कांग्रेस नेता नाजिया दानिश और AAP पार्षद शगुफ्ता जुबैर चौधरी के बीच हुई बहस से हुई। इस दौरान सदन में तनाव बढ़ गया और कार्यवाही बाधित हुई।

AAP-कांग्रेस पार्षदों के बीच क्यों हुआ विवाद?

बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान अपने इलाके के विकास और फंड की मांग को लेकर शगुफ्ता जुबैर चौधरी और नाजिया दानिश के बीच बहस हुई। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि कांग्रेस नेता ने शगुफ्ता जुबैर चौधरी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं।

AAP के मुताबिक, शगुफ्ता अपने क्षेत्र के लोगों के अधिकारों की रक्षा और विकास कार्यों के लिए फंड की मांग कर रही थीं। इसी मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच विवाद बढ़ गया। हालांकि, अभद्र भाषा के इस्तेमाल से जुड़े आरोप आम आदमी पार्टी की ओर से लगाए गए हैं।

मेयर का माइक छीनने की कोशिश

AAP के अनुसार, बहस के बाद पार्टी के कुछ पार्षद पोडियम पर चढ़ गए और मेयर का माइक्रोफोन छीनने की कोशिश की। पार्टी ने दावा किया कि इस दौरान माइक्रोफोन तोड़ दिया गया। AAP पार्षदों ने मेयर प्रवेश वाही और कांग्रेस नेता नाजिया दानिश से सदन में माफी मांगने की मांग की।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मेयर की कुर्सी के पास चाय फेंके जाने की बात भी सामने आई है। हंगामे के बावजूद महापौर ने सदन का एजेंडा पारित कराया और बैठक स्थगित कर दी गई।

AAP ने BJP पर लगाए आरोप

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना का वीडियो साझा करते हुए बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा। पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी शासित MCD के इशारे पर कांग्रेस नेता नाजिया दानिश ने AAP पार्षद शगुफ्ता जुबैर चौधरी के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

AAP ने कहा कि जब उसके पार्षद अपने क्षेत्र के लोगों के अधिकारों और विकास के लिए फंड की मांग करते हैं, तो उनकी आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का जवाब दिया जाना चाहिए। पार्टी ने मेयर प्रवेश वाही और नाजिया दानिश से सदन में माफी मांगने की मांग भी की।

विकास फंड को लेकर टकराव

इस घटना के बाद MCD में विकास कार्यों के लिए फंड आवंटन और पार्षदों की मांगों को लेकर राजनीतिक टकराव सामने आया है। आम आदमी पार्टी ने जहां बीजेपी शासित नगर निगम पर जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाने का आरोप लगाया, वहीं बैठक में हुई बहस ने सदन की कार्यवाही पर भी असर डाला।

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO