दिल्ली कैबिनेट फैसला (सौजन्य सोशल मीडिया) 
दिल्ली

'दिल्ली मित्र' ऐप होगा लॉन्च, कैबिनेट ने दी मंजूरी, लोग सीधे शिकायत कर सकेंगे दर्ज

Delhi की जनता की समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए दिल्ली में Single Window System लागू होगा। जिसमें दिल्ली सरकार, पुलिस जैसे अन्य सुविधाएं एक ही डिजिटल पर उपलब्ध होंगे।

पूजा सिंह

Delhi Government:  दिल्ली सरकार ने आम लोगों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली कैबिनेट ने 'दिल्ली मित्र' नाम से एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने का फैसला किया है। इस ऐप के जरिए दिल्ली के नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि इस ऐप का आइडिया खुद आम लोगों ने दिया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेजे गए एक सुझाव पत्र में नागरिकों ने ऐसा ऐप बनाने की मांग की थी, जिसमें वे अपनी परेशानियां और शिकायतें सीधे सरकार तक पहुंचा सकें। इस सुझाव को गंभीरता से लिया गया और अब कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है।

दिल्ली मित्र ऐप के जरीए लोगों को मिलेगी सुविधा

'दिल्ली मित्र' ऐप के जरिए लोग घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इससे पहले उन्हें संबंधित विभागों के चक्कर लगाने पड़ते थे। अब इस ऐप के माध्यम से सभी विभागों से जुड़ी शिकायतें एक ही जगह पर दर्ज की जा सकेंगी। इससे न सिर्फ लोगों का समय बचेगा, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी।

हर वर्ग का व्यक्ति कर सकेगा ऐप का इस्तेमाल

दिल्ली कैबिनेट ने इस ऐप को औपचारिक रूप से मंजूरी दे दी है। अब जल्द ही इसका डेवलपमेंट शुरू होगा और इसे आम लोगों के लिए लॉन्च किया जाएगा। ऐप को इस तरह से तैयार किया जाएगा कि इसे चलाना आसान हो और हर वर्ग का व्यक्ति इसका इस्तेमाल कर सके।

कैबिनेट का अहम फैसला

यह फैसला दिल्ली कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। यह सरकार का दूसरा बड़ा निर्णय माना जा रहा है। कैबिनेट के पहले निर्णय में नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड को 500 रुपए से बढ़ाकर 13,150 रुपए प्रति महीना किया गया है। दिल्ली में फिलहाल 180 नर्सिंग इंटर्न काम कर रहे हैं। इन सभी को अब बढ़ा हुआ स्टाइपेंड मिलेगा। इससे उनका मनोबल भी बढ़ेगा और पढ़ाई के साथ-साथ जीवनयापन में भी आसानी होगी।

BJP ने खुद साबित की अपनी तानाशाही... मल्लिकार्जुन खरगे ने लगाए आरोप, कांग्रेस ने पूछे 3 बड़े सवाल

टाइम मैगजीन में जगह मिली, मार्टिन लूथर किंग जूनियर की वो कहानी जो सबसे कम उम्र में नोबेल शांति पुरस्कार दिलाई

पहली बार CJP के समर्थन में आए राहुल गांधी, सौरव-आशुतोष को तिहाड़ भेजने पर जताई नाराजगी, बोले- यह कायरता है

फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, हाईजैक अलर्ट से मचा हड़कंप, पायलट ने भेजा Squawk 7500 सिग्नल

बिना सबूत हटाए जा रहे वोटर्स के नाम, SIR पर सियासी संग्राम, पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का बड़ा दावा