दिल्ली में बड़ी वारदात (Image- Social Media) 
दिल्ली

कपल से हुई बहस तो कनपटी पर सटा कर मार दी गोली, दिल्ली में सनसनीखेज वारदात, लड़के की हालत गंभीर

Delhi Amar Colony Shooting Case: साहिल नाम का युवक अपनी महिला मित्र के साथ खाना खा रहा था, तभी बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे। मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने साहिल पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

अर्पित शुक्ला

Delhi Shooting Case: दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अमर कॉलोनी स्थित एक फूड पॉइंट पर साहिल नाम के युवक को गोली मार दी गई। ये वारदात लगभग शाम साढ़े 7 बजे की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो साहिल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वहां खाना खा रहा था। इसी दौरान पास में बैठे तीन युवकों से किसी बात को लेकर बहस हो गई। मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई और आरोप है कि विवाद के बाद साहिल पर गोली चला दी गई।

लड़के की हालत गंभीर

गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल साहिल को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दिल्ली पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल हमलावर फरार बताए जा रहे हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें जुटी हुई हैं। फायरिंग की इस घटना को लेकर पुलिस ने विस्तृत जानकारी साझा की है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम 7:54 बजे पीसीआर कॉल के जरिए अमर कॉलोनी स्थित एक खाने-पीने की दुकान पर गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, थाना प्रभारी और एसीपी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक घायल को अस्पताल ले जाया जा चुका था। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे, जहां घायल को वेंटिलेटर पर बेहोशी की हालत में पाया गया।

पिता चलाते हैं लॉन्ड्री

पुलिस जांच में सामने आया है कि घायल लड़का 17 वर्षीय किशोर है, जिसके पिता छतरपुर एन्क्लेव इलाके में एक लॉन्ड्री चलाते हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, किशोर अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लड़कों में से एक ने उसकी कुर्सी को टक्कर मार दी, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई।

इसके बाद वह ग्रुप वहां से चला गया, लेकिन करीब 4-5 मिनट बाद वापस लौट आया। लौटने पर उनमें से एक युवक ने किशोर पर एक गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इस घटना में केवल एक राउंड फायर हुआ और सिर्फ एक ही व्यक्ति घायल हुआ, जबकि अन्य किसी को चोट नहीं आई।

जांच में जुटी पुलिस

घायल को पहले मूलचंद अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत नाजुक है, लेकिन फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच और तकनीकी पड़ताल के लिए कई टीमें लगाई गई हैं, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव