File Photo 
दिल्ली

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी कोरोना वायरस से संक्रमित

मोहित तिवारी

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने हाल के दिनों में अपने संपर्क में आए लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी की है।

तिवारी ने ट्वीट किया, ‘‘आज दोपहर मेरे कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बीती रात करीब दो बजे मुझे हल्का बुखार महसूस हुआ और मैं उठ गया। सुबह मैंने जांच कराई। दो समानांतर जांच हुई। अब तक कोई दूसरा लक्षण नही हैं।''

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए लोगों को सलाह है कि वे सावधानी बरतें।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, मुकुल वासनिक और कुछ अन्य नेताओं ने तिवारी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। तिवारी से पहले, अहमद पटेल, मोतीलाल वोरा और कई अन्य कांग्रेस नेता कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। (एजेंसी)

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका

NSUI Protest: दिल्ली पुलिस के खिलाफ केरल में केस दर्ज, अथिरा विजयन की शिकायत पर जीरो FIR

IDBI बैंक के पुनर्गठन का रास्ता साफ! फेयरफैक्स की 81 रुपये प्रति शेयर बोली मंजूर, सरकार के फैसले का विरोध शुरू

पश्चिम रेलवे के 738 रूट किमी पर चालू हुआ कवच, 5,228 किमी रेल नेटवर्क को सुरक्षा प्रणाली से जोड़ने का लक्ष्य