सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास (सौजन्य-एक्स) 
दिल्ली

दिल्ली पुलिस और RAF के खिलाफ CJP का बड़ा एक्शन, शुरू हो रही खास वेबसाइट! FIR से कोर्ट तक लड़ाई का ऐलान

CJP Protest New Website: दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई को हजारों छात्र दिल्ली पुलिस की बर्बरता और क्रूरता का शिकार हुए थे। उन पर हुए इस अत्याचार के खिलाफ सीजेपी ने एक्शन प्लान तैयार कर लिया है।

प्रिया जैस

CJP Student Protest Saurav Das: नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। जंतर-मंतर पर 20 जुलाई से बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 20 जुलाई को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को बेरहमी से पीटा और भगाने की कोशिश की, जिसमें कई छात्र बुरी तरह जख्मी हुए थे। दिल्ली पुलिस की इस बर्बरता के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी ने एक्शन प्लान बना लिया है।

सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ वेबसाइट लॉन्च का ऐलान किया है। उन्होंने कहा, "20 जुलाई, 2026 को दिल्ली पुलिस और RAF के जवानों ने जो बर्बरता की, हम उसे ऐसे ही नहीं जाने देंगे; हम इस क्रूरता के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराकर रहेंगे। हमने इसमें शामिल हर उस पुलिस अधिकारी को चेतावनी दी है, जिन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के सिर फोड़े, युवा लड़कियों के साथ गलत व्यवहार किया और लोगों को थप्पड़ मारे उन पर हुए अत्याचार के खिलाफ हम चुप नहीं बैठेंगे। यह सब याद रखा जाएगा, और उनके साथ जो हुआ, उसे हम भूलेंगे नहीं।"

सौरव दास ने की घोषणा

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने वादा करते हुए कहा, "हम एक वेबसाइट शुरू कर रहे हैं, जहां घायल प्रदर्शनकारी और पुलिस की मारपीट का शिकार हुए लोग इसमें शामिल पुलिसकर्मियों की तस्वीरें अपलोड कर सकते हैं। हम उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे और अगर दिल्ली पुलिस FIR दर्ज नहीं करती है, तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।"

सभी प्रदर्शनकारियों से फोटो-वीडियो अपलोड करने की अपील

सीजेपी प्रवक्ता ने आगे कहा, "इसीलिए हम एक वेबसाइट शुरू कर रहे हैं। इस साइट पर, प्रदर्शनकारी उन पुलिसकर्मियों की तस्वीरें या वीडियो अपलोड कर सकते हैं जिन्होंने उन पर हमला किया था। 'कॉकरोच जनता पार्टी' इन घटनाओं की जांच करेगी, हर अधिकारी की पहचान करेगी और कार्रवाई करेगी। हम यह पक्का करेंगे कि ऐसे सभी अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज हो।"

देश के वकीलों ने किया समर्थन

सौरव दास ने आगे कहा, "अगर दिल्ली पुलिस FIR दर्ज करने से मना करती है, तो हम कोर्ट जाएंगे। देश भर के वकील इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं, और हम इन अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। ऐसे पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए नहीं हैं, वे गुंडे हैं। सही समय आने पर, हम उन्हें जवाबदेह ठहराएंगे और जेल भेजेंगे यह हमारा सभी से वादा है।"

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज