दिल्ली में छापा मारने गई ED टीम पर हमला 
दिल्ली

Attack on ED Team: दिल्ली में छापा मारने गई ED टीम पर हमला, एक अधिकारी को लगी चोट

Attack on ED team: साइबर धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली में एक फार्महाउस पर छापेमारी के दौरान ईडी की टीम पर हमला किया गया, जिससे एक अधिकारी घायल हो गया।

अर्पित शुक्ला

दिल्ली: साइबर धोखाधड़ी से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली में एक फार्महाउस पर छापेमारी के दौरान ईडी की टीम पर हमला किया गया, जिससे एक अधिकारी घायल हो गया। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। बिजवासन क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस पर हुई घटना के संबंध में उसने दिल्ली पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दिल्ली के कुछ अन्य स्थानों पर भी छापे मारे गए।

फार्महाउस अशोक कुमार का है, जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं। ये छापेमारी ‘फिशिंग', क्यूआर कोड के जरिये, अंशकालिक नौकरी का लालच देकर साइबर अपराधों के जरिये कई लोगों के साथ धोखाधड़ी के बारे में जानकारी मिलने के बाद शुरू की गई है। सीए और क्रिप्टो व्यापारियों का एक संगठित नेटवर्क काम कर रहा था। इस साइबर धोखाधड़ी के माध्यम से अर्जित धन के लिए 15,000 अवैध खातों का इस्तेमाल किया गया। डेबिट और क्रेडिट कार्ड तथा अन्य माध्यम से धन निकाला गया।

क्या है मामला

कई पैन कार्ड, बैंक चेक बुक, पासबुक, पेन ड्राइव, क्रेडिट और डेबिट कार्ड, मुहर और सीपीयू सहित ‘अपराध में मददगार' सामग्री जब्त की गई है। बिजवासन में एक स्थान पर आरोपी अशोक शर्मा और उसके भाई ने ईडी के एक अधिकारी पर हमला किया और भाग निकले। पुलिस ने कहा कि शर्मा (अशोक) के रिश्तेदार यश को मामले के संबंध में हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

ईडी अधिकारियों ने आरोप लगाया कि एजेंसी के अधिकारियों पर हमले में यश भी शामिल था। सूत्रों ने दावा किया कि साइबर अपराध नेटवर्क कथित तौर पर कुछ चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा संचालित किया जा रहा था।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज