आतिशी, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री  
दिल्ली

Delhi CM Oath Ceremony: 21 को दिल्ली सीएम पद की शपथ लेंगी आतिशी, नए मंत्रिमंडल में शामिल होंगे AAP के ये प्रमुख नेता

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। आम आदमी पार्टी के बयान के मुताबिक, आतिशी के साथ नए मंत्रिमंडल में शपथ लेंगे AAP के ये प्रमुख नेता...

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को घोषणा की कि आतिशी अपने मंत्रिमंडल के साथ 21 सितंबर को दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रपति को लिखे पत्र में इस तिथि की सिफारिश की थी, जिसमें अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भी शामिल था।

केजरीवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद आतिशी ने दिल्ली में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया। वह कांग्रेस से शीला दीक्षित और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली तीसरी महिला होंगी।

नए मंत्रिमंडल में शामिल होंगे AAP के ये प्रमुख नेता

आम आदमी पार्टी के बयान के अनुसार, आतिशी के साथ सुल्तानपुर माजरा के विधायक मुकेश अहलावत नए मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इसके अलावा, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय और इमरान हुसैन भी फिर से दिल्ली सरकार के मंत्री पद की शपथ लेंगे। आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।

आम आदमी पार्टी सरकार ने 26-27 सितंबर को विधानसभा का सत्र बुलाया है। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है, और फरवरी की शुरुआत में चुनाव होने की संभावना है। आपको बतातें चलें कि दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी, लेकिन उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की अनुमति के बिना उन्हें अपने कार्यालय या दिल्ली सचिवालय जाने और फाइलों पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया गया था।

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग पर भड़के अभिजीत दीपके, पुलिस पर उठाए सवाल, बोले- असली अपराधियों को पकड़ों

लखनऊ शिवा शर्मा मौत केस में बड़ा एक्शन, DCP विक्रांत वीर हटाए गए; इंस्पेक्टर पहले ही लाइन हाजिर

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी