दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (सोर्स-सोशल मीडिया) 
दिल्ली

दिल्ली के मालवीय नगर में अरविंद केजरीवाल पर हमला, पदयात्रा के दौरान पानी फेंकने का प्रयास

केजरीवाल के हमले को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर कहा कि आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल जी पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे।

विकास कुमार उपाध्याय

नई दिल्ली : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पर मालवीय नगर में पदयात्रा के दौरान पानी फेंकने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक मालवीय नगर इलाके में पदयात्रा के दौरान एक शख्स ने दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर पानी फेंकने की कोशिश की।

इस घटना के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस के जवानों ने उस शख्स को हिरासत में ले लिया है और आरोपी से पूछताछ की काम चल रही है। पूछ-ताछ में आरोपी का नाम अशोक झा बताया जा रहा है। दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल पर हुए हमले पर AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि बीजेपी नेता सभी राज्यों में रैलियां करते हैं, उन पर कभी हमला नहीं होता और अरविंद केजरीवाल पर लगातार हमले हो रहे हैं।

केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर सीएम आतिशी की एक्स पोस्ट

केजरीवाल के हमले को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज दिन दहाड़े भाजपा के कार्यकर्ता ने अरविंद केजरीवाल जी पर हमला किया। दिल्ली का चुनाव तीसरी बार हारने की बौखलाहट भाजपा में दिख रही है। भाजपा वालों, दिल्ली के लोग ऐसी घटिया हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार 8 सीटें आयीं थी, इस बार दिल्ली वाले भाजपा को ज़ीरो सीट देंगे।"

राघव चड्ढा बोले जाको राखे साइयां मार सके ना कोय

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भी अरविंद केरजरीवाल पर हुए हमले को लेकर सोशल मीडिया पेलैटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कल अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई और आज उन पर कायराना हमला किया गया है। ये अत्यंत निंदनीय है, लोकतांत्रिक राजनीति में हिंसा की कोई जगह नहीं है। अरविंद केजरीवालजी को करोड़ों लोगों का आशीर्वाद है।" उन्होंने कहा कि जाको राखे साइयां मार सके ना कोय।

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत

Explainer: बंगाल में क्यों गरमाई फिश पॉलिटिक्स? जानिए बंगाली अस्मिता, मछली का कनेक्शन और पूरे विवाद की वजह

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?