ओवैसी और शोएब जमई (फोटो- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

Waqf विधेयक के खिलाफ दिल्ली में होगा दूसरा 'शाहीनबाग'! AIMIM नेता ने कहा-बिल जबरन मुसलमानों पर थोपा तो...

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने वक्फ बिल के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने के संकेत दिए हैं। AIMIM दिल्ली अध्यक्ष ने लिखा "पिछली बार आंदोलन जहां से खत्म हुआ था शुरूआत वहीं से होगी।"

Saurabh Pal

नई दिल्लीः केंद्र सरकार की तरफ से आज संसद में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा। इस बीच ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने वक्फ बिल के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने के संकेत दिए हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शोएब जमई ने कहा है कि यदि बिल को जबरन मुसलमानों पर थोपने की कोशिश हुई तो देशव्यापी आंदोलन होगा और इसकी शुरुआत दिल्ली से होगी।

शोएब जमई ने बुधवार को एक्स लिखा, "अगर वक़्फ़ बिल जबरन मुसलमानो पर थोपने की कोशिश की गई तो देशव्यापी आंदोलन होगा और इसकी शुरुआत दिल्ली से करेंगे।"पिछली बार आंदोलन जहां से खत्म हुआ था शुरूआत वहीं से होगी"। हम अपने लोकतांत्रिक अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे और संविधान में अल्पसंख्यको को दिए गए अधिकार पर हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे।"

क्या शाहीनबाग की ओर इशारा?

‘जहां आंदोलन खत्म हुआ था शुरुआत वहीं से होगी’, AIMIM दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष शोएब जमई के इस इशारे को शहीनबाग से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले CAA और NRC के खिलाफ लंबे समय तक अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने आंदोलन किया था। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग धरने पर बैठे थे।

12 बजे पेश किया जाएगा बिल

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार आज संसद में अग्निपरीक्षा से गुजरेगी। लोकसभा में आज 12 बजे वक्फ बोर्ड संशोधन विधेयक सरकार पेश करेगी। इस बिल के खिलाफ समूचा विपक्ष यानी INDIA गठबंधन है, जिसमें काग्रेंस, समाजवादी पार्टी व तृणमूल कांग्रेस जैपी पार्टियां शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ अमित शाह और नरेंद्र मोदी NDA गठबंधन के प्रमुख सहयोगियों की मदद से इस बिल को लोकसभा में किसी भी तरह से पास कराना चाहेंगे। NDA के सहयोगियों में नीतीश कुमार की पार्टी जेडी (यू) और चंद्र बाबू नायडू की पार्टी टडीपी शामिल है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग