AAP नेता सौरभ भारद्वाज का भाजपा पर बड़ा हमला (फोटो- सोशल मीडिया) 
दिल्ली

'BJP के DNA में फर्जीवाड़ा', पकड़े जाने पर माफी नहीं, 'चाणक्य नीति' बताते हैं; AAP का बड़ा हमला

AAP नेता Saurabh Bharadwaj ने BJP पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए चुनावी धांधली को लेकर हमला बोला है। उन्होंने चंडीगढ़ मेयर चुनाव का उदाहरण देते हुए भाजपा पर तमाम तरह की बाते कर जमकर हमला बोला।

सौरभ शर्मा

AAP Leader Remark on BJP Fraud: आम आदमी पार्टी (AAP) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर 'फर्जीवाड़े' को लेकर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। 'AAP' के वरिष्ठ नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि फर्जीवाड़ा करना BJP के DNA में है और वे इसमें मास्टर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी जहां भी मौका मिलता है, वहां फर्जीवाड़ा करती है और पकड़े जाने पर बेशर्मी से इसे अपनी 'चाणक्य नीति' बताकर सही ठहराती है।

वोटर लिस्ट में धांधली के आरोपों के बीच सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह मानना भोलापन होगा कि बीजेपी चुनाव आयोग, ईवीएम मशीन या इलेक्टोरल रोल में फर्जीवाड़ा नहीं कर रही होगी। उन्होंने कहा, "ये बिल्कुल कर रहे होंगे। जहां इनकी थोड़ी भी चलेगी, वहां ये फर्जीवाड़ा पक्की बात है, करेंगे।" भारद्वाज ने चंडीगढ़ मेयर चुनाव से लेकर दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) डाटा तक में फर्जीवाड़े का आरोप लगाकर बीजेपी को घेरा।

'फर्जीवाड़ा हमारी चाणक्य नीति है'

सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी की मानसिकता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये वो लोग हैं, जो फर्जीवाड़ा पकड़े जाने पर माफी भी नहीं मांगते। उन्होंने कहा, "ये कहेंगे कि है तो है, ये हमारी चाणक्य नीति है। ऐसे ही करना है। साम, दाम, दंड, भेद से जीतना है।" भारद्वाज ने आगे कहा कि हैरानी की बात यह है कि जो लोग इनकी कसमें खाते हैं, वे भी इस बात से खुश होते हैं कि अच्छा फर्जीवाड़ा किया तो बहुत अच्छी बात है। यह दिखाता है कि उन्होंने इसे अपनी कार्यशैली का हिस्सा बना लिया है।

केजरीवाल की सीट पर 42 हजार वोटर गायब

सौरभ भारद्वाज ने एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के निर्वाचन क्षेत्र में भी बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया। उन्होंने बताया कि वहां आखिरी समय में 6 हजार वोट काटने और नए वोट जोड़ने की एप्लीकेशन आई। एक चुनाव से दूसरे चुनाव के बीच केजरीवाल के क्षेत्र में वोटरों की संख्या 1 लाख 48 हजार से घटकर 1 लाख 8 हजार रह गई। भारद्वाज ने सवाल उठाया, "वो 42 हजार वोटर कहां चले गए?" उन्होंने कहा कि बीजेपी के इस फर्जीवाड़े को रोकने के लिए चुनाव आयोग मदद नहीं करेगा, इसलिए जनता को खुद आवाज उठानी होगी, वरना ये लोग देश बर्बाद कर देंगे।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज