लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला सोर्स: सोशल मीडिया
दिल्ली

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर

2025 Red Fort Blast: 2025 में हुए लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है। अब जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज मामले दिल्ली ट्रांसफर कर दिए गए हैं।

सुप्रिया रानी

Delhi Red Fort Blast Case Update: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार बम विस्फोट मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण यानी NIA की मांग को स्वीकार कर लिया।

अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में दर्ज दो मामलों को दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट स्थित विशेष एनआईए अदालत में ट्रांसफर करने का आदेश दिया है।

लाल किला ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की बेंच ने सोमवार को एनआईए एक ट्रांसफर याचिका को मंजूरी दी। इसके तहत जम्मू-कश्मीर और हरियाणा से दो मामलों को स्थानांतरित किया जाएगा।

माना जा रहा है कि ये मामले पिछले साल लाल किला मेट्रो स्टेशन पर हुए बम विस्फोट के पीछे की एक बड़ी साजिश यानी 'डॉक्टर मॉड्यूल' से जुड़े हैं। सुप्रीम कोर्ट ने तीन एफआईआर को भी एक साथ जोड़कर सुनवाई करने की अनुमति दी है।

एनआईए ने दलील दी थी कि तीनों FIR लाल किला ब्लास्ट के पीछे कथित बड़े 'डॉक्टर मॉड्यूल' और साजिश से जुड़ी हैं। एजेंसी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली में फैले कथित 'व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल' की साजिश की जांच में ये मामले आपस में जुड़े हैं।

2025 में लाल किला के पास हुए ब्लास्ट से जुड़ा है मामला

बता दें कि 10 नवंबर 2025 को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 के पास एक कार में धमाका हुआ था, जिसमें 13 लोगों ने जान गंवाई। जांच में पता चला कि कार को फरीदाबाद स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी का डॉ. उमर नबी चला रहा था। धमाके में उमर नबी की भी मौत हुई थी। एनआईए ने आरोप लगाया कि इन धमाके के पीछे डॉक्टरों सहित पढ़े-लिखे पेशेवरों का एक ''व्हाइट-कॉलर' नेटवर्क है।

एनआईए ने सितंबर में कुल 12 आरोपियों के खिलाफ 75,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, इस धमाके का मुख्य साजिशकर्ता उमर उन नबी था, जो खुद आत्मघाती हमलावर था और धमाके में मारा गया था। उसका नाम भी चार्जशीट में शामिल है।

अडानी ग्रुप के इन 6 शेयरों से भविष्य में होगा बंपर मुनाफा, जेफरीज ने हार्ड एसेट बताते हुए दिया 'ग्रीन सिग्नल'

Chhath Puja: आस्था में डूबे दिग्गज नेता, किसी ने सिर पर उठाया दौरा तो किसी ने सूर्य को दिया अर्घ्य, PHOTOS

पत्रकारों और पत्रकारिता पर क्यों घट रहा जनता का भरोसा? साख बचाने के लिए मीडिया को बदलनी होंगी ये 7 चीजें

UP Election 2027: खरगे आवास पहुंचे राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, यूपी चुनाव को लेकर बड़ी बैठक

21 साल का यश सिंह कैसे बना पाक आतंकी शहजाद भट्टी का मोहरा? बाॅलीवुड एक्टर्स से यहूदी ठिकानों की जासूसी तक