सोलापुर में तेज हॉर्न को लेकर हिंसक झड़प (pic credit; social media) 
क्राइम

सोलापुर में तेज हॉर्न बजाने पर BJP पार्षद के बेटे से झड़प, जमकर हुई पत्थरबाजी, 7 घायल

Solapur News: सोलापुर के घोंगड़े इलाके में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें 7 लोगों के घायल होने की खबर है। कार के तेज हॉर्न का विरोध करने पर लोग आपस में भिड़ गये।

सोनाली चावरे

सोलापुर: जिले में तेज हॉर्न बजाने पर बवाल हो गया। इस दौरान BJP पार्षद के बेटे से झड़प के बाद पत्थरबाजी भी हुई। इस दौरान 300 से अधिक लोगों की भीड़ ने पथराव किया। इस घटना में करीब 7 लोग घायल हो गये। स्थानिय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह स्थिती को संभाला।

300 से ज्यादा लोगों के बीच हुई झड़प

मामला रविवार की रात करीब 10.00 बजे का है। घोंगड़े वस्ती इलाके से रऊफ इनामदार और उसका दोस्त कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान रऊफ इनामदार ने अपनी कार का हॉर्न बजाते हुए लोगों से सड़क से हटने के लिए कहा। उस समय, बीजेपी के पूर्व नगरसेवक सुरेश पाटिल के बेटे बिपिन पाटिल और रऊफ इनामदार के बीच इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई कि वे जोर से हॉर्न क्यों बजा रहे थे? विवाद पहले मारपीट में बदला और फिर दोनों समूहों के 300 से अधिक लोगों की भीड़ आमने-सामने आ गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव किया।

पुलिस ने संभाली स्थिति

इस पथराव में सात लोग घायल हो गये। क्षेत्र में मौजूद गाड़ियों को भी काफी हद तक नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त विजय कबाड़े सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस का दंगा नियंत्रण दल भी मौके पर पहुंचा। इस समय, पुलिस ने आक्रामक तरीके से घटनास्थल पर इकट्ठा हुए युवाओं को तितर-बितर किया। देर रात, घायलों को इलाज के लिए सोलापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।अभी तक इस मामले में किसी को हिरासत में लिया गया है और  न ही कोई केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस इलाके में तनाव को कंट्रोल कर चुकी है और शांति बरकरार करने में लगी है ।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!