तीन आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य IANS) 
क्राइम

अलीगढ़: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, किसानों और निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Crime news: अलीगढ़ में टप्पल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों ने किसानों और निवेशकों से करोड़ों रुपए की ठगी की है।

पूजा सिंह

Three Accused Of Cheating Arrested: पुलिस लगातार ठग गिरोह पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसके बावजूद आरोपी ठगी करने से बाज नहीं आ रहे है। ठग गिरोह नए नए तरीके से आम जनता की मेहनत की कमानी हड़पने का काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में पुलिस ने लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपियों पर शिकंजा कसा है। टप्पल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसानों और निवेशकों से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इन तीनों ठग पर आरोप है कि इन लोगों ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण, स्थानीय किसानों और निवेशकों को झूठे वादों और फर्जी दस्तावेजों के सहारे ठगकर 61 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति अर्जित की थी। इस पूरे मामले का खुलासा अलीगढ़ पुलिस की जांच के बाद हुआ।

हेराफेरी कर तीनों औरोपियों ने खड़ी की फर्जी संपत्ति

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी प्लॉटिंग, जमीन बिक्री और दस्तावेजों की हेराफेरी के जरिए संपत्ति खड़ी की थी। अब पुलिस ने धारा 14(1) के तहत इस अवैध संपत्ति को जब्त कर लिया है।

तीनों आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अजीत कुमार रमण, प्रवीण कुमार और श्रवण कुमार हैं। इन तीनों पर कुल 25 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और सभी अवैध जमीन बिक्री और प्लॉटिंग के मामलों में लंबे समय से सक्रिय थे।

किसानों और निवेशकों को धोखा देतेथे आरोपी

एसपीआरए अलीगढ़ अमृत जैन ने जानकारी देते हुए कहा, "हमें टप्पल क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग और सक्रिय भू-माफियाओं पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश मिले थे। उसी क्रम में टप्पल पुलिस ने तीन शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। तीनों मिलकर फर्जी दस्तावेज बनाकर किसानों और निवेशकों को धोखा देते थे। हाल ही में अलीगढ़ पुलिस ने 61 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों को कुंडा कस्बा, प्रतापगढ़ जनपद से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।" पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस गिरोह से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और कितने लोगों को इन्होंने अपना शिकार बनाया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

बिहार में फिर शुरू होगी शराब की बिक्री? शराबबंदी पर उठ रहे सवालों के बीच बड़ा अपड़ेट, सरकार ने किया अहम बदलाव

मैं RSS की भी रक्षा करुंगा, अगर उनकी अभिव्यक्ति को दबाने की कोशिश होगी...राहुल गांधी का बड़ा बयान

रामेश्वरम से निकले थे समुद्र में, पहुंच गए श्रीलंका की जेल! भारतीय मछुआरों की गिफ्तारी से बढ़ा तनाव

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: सुखबीर सिंह बादल पर हुआ जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

शरीयत मानने वाले अल्लाह के सिवा किसी की इबादत नहीं कर सकते... लाल किले से वंदे मातरम गायन पर अबू आजमी का बयान