पुणे: पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के तहत जवाबी कार्रवाई की। इस ऑपरेशन के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच हमले जारी है। ऐसी स्थिति में देश भर में सभी लोगों से एकजुट होने की मांग की जा रही है। इस बीच पुणे से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक कॉलेज छात्रा ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है, जिसमें उसने "पाकिस्तान जिंदाबाद" का नारा लगाया है।
पुणे शहर के कोंढवा इलाके में एक 19 वर्षीय लड़की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा। इस आरोप में पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है। 19 वर्षीय छात्रा खतीजा शेख पुणे के एक कॉलेज में पढ़ती है और कोंढवा के कौसरबाग इलाके में रहती है। पुलिस कांस्टेबल सुभाष जरांडे की शिकायत पर पुलिस ने 9 मई को कार्रवाई करते हुए छात्रा को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की है। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त राजकुमार शिंदे ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, हाल ही में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ की जा रही कार्रवाई है। इस दौरान देश भर में पुलिस सोशल मीडिया पर निगरानी रख रही थी। पुलिस की जांच के दौरान ही पुणे की इस लड़की का पोस्ट देखा गया। इस लड़की ने अपने इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक पोस्ट करते हुए अंत में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ लिखा था।
पुणे पुलिस ने लड़की के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 152 (भारत की अखंडता को खतरे में डालना), 299 (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कृत्य), 352 (जानबूझकर अपमान), 196 (समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 197 (राष्ट्रीय एकता के खिलाफ टिप्पणियां), और 353 (जनता में अशांति फैलाने वाले बयान) शामिल हैं। Watch: पाक की नापाक हरकत से जम्मू-कश्मीर में Blackout, कई इलाकों में हुए धमाके, गूंजी सायरन की आवाज
इस मामले के सामने आने के बाद ‘सकल हिंदू समाज’ के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपी लड़की के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस सोशल मीडिया पर हो रही गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रख रही है।
इससे पहले भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक कृष्णदेव खराडे ने बताया कि ठाणे जिले के भिवंडी में एक 18 वर्षीय युवक को इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान के समर्थन में कथित रूप से सामग्री पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।