पुलिस गिरफ्त में आसमीन, इंतजार और हारून (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्राइम

'इंतजार' के प्यार में कातिल बनी आसमीन, मुजफ्फरनगर में मेरठ जैसा कांड, लव मैरिज का हुआ दर्दनाक अंत

Uttar Pradesh Crime News: यूपी के मुजफ्फरनगर से मेरठ के सौरभ हत्याकांड जैसा मामला सामने आया है। आरोपी मृतक की पत्नी आसमीन का कांधला निवासी टेंपो चालक 'इंतजार' के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।

अभिषेक सिंह

UP Crime News: यूपी में एक और पति को अपनी पत्नी के प्यार में रोड़ा बनने पर अपनी जान गंवानी पड़ी है। पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। कांधला में एक पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। इस हत्या में प्रेमी के साथ पत्नी का भाई भी शामिल था। शव कैराना थाना क्षेत्र के जंगल में ऊंचा गांव के पास एक बाग में फेंक दिया गया था।

एसपी रामसेवक गौतम ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी आसमीन, उसके प्रेमी 'इंतजार' और भाई हारून को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार सुबह करीब सवा नौ बजे कैराना के कांधला रोड पर ऊंचा गांव और कैराना के बीच स्थित एक बाग में एक युवक का शव मिला। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी।

कैसे हुई मृतक की पहचान?

मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ था, जिससे पता चला कि उसका नाम असलम था और वह मोहल्ला खैल खालापार, थाना कांधला का रहने वाला था। पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। एसपी ने हत्या के खुलासे के लिए टीम गठित की। शाम तक पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

'इंतजार' के साथ था पत्नी का अफेयर

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि मृतक की पत्नी आसमीन का कांधला निवासी टेंपो चालक 'इंतजार' के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह पूरा मामला पत्नी के भाई हारून निवासी फतेहपुर पुट्ठी, बिनौली बागपत को पता था। असलम को जब इसकी जानकारी हुई तो वह विरोध करता था। इसी वजह से उसने अपने प्रेमी 'इंतजार' और भाई हारून के साथ मिलकर असलम की हत्या कर दी।

असलम-आसमीन ने की थी लव मैरिज

असलम के छोटे भाई ने बताया कि नौ साल पहले असलम ने फतेहपुर पुट्ठी धनौरा निवासी आसमीन से प्रेम विवाह किया था। आसमीन उसकी बहन की ननद है। पांच साल से असलम अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कांधला नगर पालिका रोड पर किराए के मकान में रहता था। प्रेम विवाह से आसमीन का भाई हारून नाराज था और नौ साल से उसके अंदर गुस्सा था।

शामली के एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि आरोपी इंतजार और मृतक की पत्नी आसमीन के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पति इसमें रोड़ा बन रहा था। इसी के चलते उसे रास्ते से हटाने के लिए पति असलम की हत्या कर दी गई। इंतजार का साथ मृतक की पत्नी के भाई हारून ने भी दिया। क्योंकि वह असलम और आसमीन के प्रेम विवाह से नाराज था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त टेंपो और चाकू बरामद कर लिया है।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें