नकली शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश (सौ. IANS) 
क्राइम

धनबाद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, नकली शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, 70 लाख की सामग्री जब्त

Jharkhand Crime News: धनबाद में आबकारी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान लगभग 70 लाख मूल्य की सामग्री जब्त की गई है।

पूजा सिंह

Fake Foreign Liquor Factory Busted: झारखंड के धनबाद में आबकारी विभाग और पुलिस ने नकली शराब बनाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले में आबकारी विभाग की टीम ने शुक्रवार को सोनारडीह और तेतुलमारी थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान लगभग 70 लाख मूल्य की नकली विदेशी शराब, स्प्रिट, पैकेजिंग मशीन और अन्य सामग्री जब्त की गई। फिलहाल इस मामले में इस संबंध में विभाग ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पहली कार्रवाई सोनारडीह थाना क्षेत्र के कोइरीडीह में हुई, जहां सूरज महतो नामक शख्स ने बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) क्वार्टर में नकली विदेशी शराब का भंडारण कर रखा था। मौके से करीब 50 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई। परिसर को तत्काल सील कर दिया गया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई।

आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

प्राथमिक जांच में यह सामने आया कि सूरज महतो का संबंध तिलाटांड, तेतुलमारी निवासी दिनेश टुडू से है। इसके बाद आबकारी विभाग और तेतुलमारी थाना पुलिस ने टुडू के घर पर छापा मारा। यहां टीम को बड़े पैमाने पर अवैध शराब निर्माण और पैकेजिंग की गतिविधियां मिलीं।

अवैध शराब की बोतलें और 800 लीटर स्प्रिट बरामद

छापेमारी के दौरान परिसर से शराब से भरी करीब 150 बोरी बोतलें, 800 लीटर स्प्रिट, विभिन्न शराब ब्रांडों के लेबल, ढक्कन, नकली विदेशी शराब की पैकेजिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली बोतल भरने वाली और पंचिंग मशीनें बरामद की गईं।

70 लाख रुपए की सामग्री जब्त

आबकारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जब्त की गई सामग्रियों की कुल अनुमानित कीमत 70 लाख रुपए है। उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी सूरज महतो और दिनेश टुडू छापेमारी से पहले ही फरार हो गए। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

एफआईआर दर्ज

छापेमारी टीम में आबकारी विभाग के अधिकारी जॉय हेम्ब्रम, कुलदीप कुमार और सत्येंद्र कुमार के अलावा सोनारडीह व तेतुलमारी थाना पुलिस की टीम शामिल रही। इस संबंध में विभाग ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! असदुद्दीन ओवैसी ने विशेष संसद सत्र बुलाने को कहा