आईआरएस अफसर के ठिकानों पर रेड में मिली करोड़ों की संपत्ति 
क्राइम

IRS अधिकारी निकला धनकुबेर, CBI की रेड में करोड़ों का सोना-चांदी और कैश बरामद, ये है पूरा मामला

सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में आईआरएस अफसर को पकड़ने के बाद उसके दिल्ली, मुंबई और पंजाब स्थित ठिकानों पर छापेमारी की तो करोड़ों के सोने-चांदी के गहनों समेत एक करोड़ कैश भी बरामद किए हैं। आरोपी के 25 खाते भी हैं।

यतीश श्रीवास्तव
नई दिल्ली: भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने छापेमारी करते हुए भारी-भरकम सोना-चांदी और कैश बरामद किया है। टीम ने भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी के दिल्ली, मुंबई और पंजाब स्थित ठिकानों पर छापेमारी की तो इतना कैश और सोना-चांदी बरामद हुआ कि सीबीआई भी हैरान रह गई। आईआरएस अफसर अमित सिंघल के आवासीय परिसरों की तलाशी में सीबीआई को 3.5 किलोग्राम सोना मिला तो दो किलो चांदी भी बरामद हुई। इसके अलावा एक करोड़ रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल अभी सीबीआई आरोपी अफसर से और पूछताछ कर रही है। सीबीआई ने अधिकारी अमित कुमार सिंघल के आवासीय ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह रेड दिल्ली, मुंबई और पंजाब में की गई थी। अमित सिंघल 2007 बैच का आईआरएस अधिकारी है। वह दिल्ली में करदाता सेवा निदेशालय (DTP) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर तैनात था। आईआरएस अमित सिंघल को 25 लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

टैक्स में छूट देने को लेकर मांगे थे 45 लाख

आईआरएस अधिकारी अमित सिंघल पर आयकर मामले में छूट देने को लेकर रिश्वत मांगने का आरोप है। सिंघल ने पिज्जा चेन के मालिक से आयकर मामले में रियायत के लिए 45 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। इस मामले में पीड़ित ने सीबीआई से शिकायत की थी। इसके बाद आरोपी आईआरएस को फंसाने के लिए जाल बिछाया गया। इसके बाद आरोपी ने सिंघल से बातचीत कर दो किस्तों में रिश्वत की रकम देने की बात कही। इसके तहत पहली किस्त में 25 लाख रुपये कैश देने की बात तय हुई। जैसे पीड़ित ने सिंघल को 25 लाख रुपये दिए सीबीआई टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

फर्जी लाडकी बहनों की खुली पोल; अब स्कीम दिखाएगी बहार का रास्ता, आयकर विभाग ने जारी किया डेटा

आरोपी आईआरएस के कई बैंकों में 25 खाते

सीबीआई ने जब रिश्वतखोर आईआरएस के मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी की दिल्ली, मुंबई और पंजाब में भी काफी संपत्तियां हैं। इसके बाद और खोजबीन की गई तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आई। आरोपी आईआरएस के नाम से कई बैंकों में करीब 25 खाते हैं। इसमें अलग-अलग मात्रा में कैश बरामद किए गए हैं। कई चल-अचल संपत्तियां का पता चला है जिसका वैल्युएशन किया जा रहा है। सीबीआई की एफआईआर के मुताबिक, उन्होंने ला पिनोज पिज्जा के मालिक सनम कपूर को जारी आयकर नोटिस को निपटाने के लिए रिश्वत मांगी थी। रिश्वत न देने पर कानूनी कार्रवाई करने और भारी-भरकम जुर्माने ठोकने की धमकी दी थी।

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज

38 ठिकानों पर छापेमारी: 1,424 बैंक खाते फ्रीज, 100 करोड़ के लेनदेन का खुलासा; जाने क्या है ऑपरेशन ट्राइडेंट?

महाराष्ट्र के शबरी नेचुरल्स को मिला जापान का ग्लोबल गुड डिजाइन अवॉर्ड, मन की बात में PM मोदी ने की सराहना

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड