हाथी का हमला (सोर्स:- सोशल मीडिया) 
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में जंगली हाथी ने मचाया कोहराम, चार लोगों को कुचलकर मारा

छत्तीसगढ़ में आधी रात को अकेले घूम रहे हाथी ने एक घर पर हमला कर दिया, जिसमें एक परिवार के ही तीन लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही चीख पुकार सुनकर मदद के लिए पड़ोसी को भी जंगली हाथी ने कुचलकर मार दिया।

शुभम पाठक

रायपुर: छत्तीसगढ़ से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है जहां छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक हाथी ने चार लोगों को कुचलकर मार डाला। जिसके बाद से आसपास के क्षेत्र में कोहराम मच गया। इस घटना की जानकारी स्थानिए अधिकारियों ने आज यानी शनिवार को दी है।

वन मंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्यक्ष ने इस मामले में दुख व्यक्त करते हुए बताया कि यह दुखद घटना शुक्रवार को बगीचा नगर पंचायत के गम्हरिया वार्ड-9 में हुई। जहां एक हाथी ने एक घर पर हमला कर एक व्यक्ति और उसकी बेटी तथा उसी परिवार के एक अन्य व्यक्ति को मार डाला। यही नहीं चीख पुकार सुनकर मदद के लिए पहुंचे पड़ोसी को भी हाथी ने कुचल दिया।

हाथी ने मचाई अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ से जशपुर में आधी रात को अकेले घूम रहे हाथी ने पूरे इलाके अफरा-तफरी मचा दी। जहां एक घर पर हमला कर चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया। वहीं डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय के मुताबिक सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

छत्तीसगढ़ में हाथियों का कोहराम

जानकारी के लिए बता दें कि ये कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले इसी साल अप्रैल में तेलंगाना के कुमुराम भीम (केबी) आसिफाबाद जिले में जंगली हाथी के हमले में 24 घंटे से भी कम समय में दो लोगों की मौत हो गई थी।

इसके साथ ही बात अगर अन्य घटनाओं की करें तो पुलिस ने बताया कि 3 अप्रैल की दोपहर को कौथला मंडल के चिंतला मानेपल्ली में जंगली हाथी ने खेत में घुसकर एक व्यक्ति को मार डाला। वहीं 4 अप्रैल की सुबह पेंचिकलपेट मंडल में भी हाथी ने एक अन्य व्यक्ति को मार डाला। इससे पहले 1 अप्रैल को केरल के पथानामथिट्टा जिले में जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया