प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - पिक्सेल्स) 
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : बाबा की फोटो रखकर कर रहा था जाप, दो सगे भाइयों की रहस्यमय परिस्थिति में हुई मौत, जानें पूरा मामल

छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले के एक गांव ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप थोड़े देर के लिए सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, दो सगे भाइयों की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई है।

विकास कुमार उपाध्याय

जांजगीर : छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले के एक गांव ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप थोड़े देर के लिए सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, दो सगे भाइयों की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई है। इसके साथ ही पुलिस ने परिवार के चार अन्य लोगों को भी अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस अधिकारी ने इस रहस्यमई घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बाराद्वार थाना क्षेत्र के तांदुलडीह गांव में दो सगे भाइयों की रहस्यमय परिस्थिति में मौत हो गई है तथा पुलिस ने महिला, उसके एक बेटा और दो बेटियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इन दोनों सगे भाईओं का नाम विकास गोड और विक्की गोड है। एक की उम्र 25 वर्ष है, तो वहीं दूसरे भाई की उम्र 22 वर्ष है।

जानें पूरा मामला

पुलिस अधिकारी ने और आगे बताया कि तांदुलडीह गांव के एक घर में फिरित बाई, अपने तीन बेटे और दो बेटियों के साथ किसी बाबा की फोटो को सामने रखकर जाप कर रही थी। इस दौरान जब वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी तब पड़ोसियों ने आकर दरवाजा खुलवाया, तब फिरित बाई ने बताया कि वह घर में पूजा कर रही थी। जब पड़ोसी घर के भीतर पहुंचे तब महिला के दो बेटे विकास और विक्की जमीन में मूर्छित पड़े हुए थे। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी।

बाद में पुलिस ने दोनों भाइयों को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने फिरित बाई, विशाल, अमरीकन बाई, चंद्रिका बाई को अस्पताल में भर्ती कराया है। आपको बताते चलें कि घटनास्थल पर पूजन सामग्री और कुछ कपड़े मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल, पुलिस ने इस रहस्यमई मामला दर्ज कर इस घटना की आगे की जांच शुरू कर दी है।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए