अंबिकापुर क्षेत्र में महसूस किए भूकंप के झटके (सोर्स: सोशल मीडिया)
सरगुजा (अंबिकापुर)

छत्तीसगढ़ में महसूस किए भूकंप के झटके, अंबिकापुर में घर, दफ्तर से बाहर निकल आए लोग

Earthquake in Chhattisgarh: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। भूकंप दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर आया। भूकंप के झटके अंबिकापुर में महसूस किए।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • अंबिकापुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर महसूस किए भूकंप के झटके।

  • भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई।

  • जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था भूकंप।

  • सिंगरौली क्षेत्र में भी महसूस किए भूकंप के झटके।

Earthquake Felt in Ambikapur Area of ​​Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र में शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.5 मापी गई। भूकंप दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर आया। इसकी गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे और घर, दफ्तर से बाहर निकल आए।

अंबिकापुर से 140 किलोमीटर दूर था केंद्र

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अंबिकापुर क्षेत्र से लगभग 140 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित था। जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में केंद्र होने के कारण आसपास के क्षेत्रों में झटके महसूस किए जाने की संभावना रही। हालांकि, भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में भी महसूस किए झटके

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर क्षेत्र के अलावा मध्यप्रदेश के सिंगरौली इलाके में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। दोनों क्षेत्रों में भूकंप के असर को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही। हालांकि, शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस भूकंप से किसी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की खबर नहीं है।

कम तीव्रता का था भूकंप

रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता वाले भूकंप को सामान्यतः कम तीव्रता की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे भूकंप के झटके कुछ इलाकों में महसूस हो सकते हैं, लेकिन आमतौर पर इनसे बड़े स्तर पर नुकसान होने की आशंका कम रहती है। फिर भी भूकंप के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है। झटके महसूस होने पर लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाना चाहिए और लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करना चाहिए।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग