बैंडमिंटन खेलते हुए कार्डियक अटैक से मौत (सोर्स- सोशल मीडिया) 
छत्तीसगढ़

पहले मारा शानदार स्मैश...फिर अगले ही पल निकल गई जान, बैटमिंटन कोर्ट से आया 'मौत' का लाइव VIDEO

Viral Video: रायपुर में एक हार्डवेयर बिजनेसमैन की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें चार लोग बैडमिंटन कोर्ट पर आराम से बैडमिंटन खेलते दिख रहे हैं, तभी इसमें एक वहीं धराशाई हो जाता है।

अभिषेक सिंह

Heart Attack Viral Video: छत्तीसगढ़ के एक बिजनेसमैन की बैडमिंटन खेलते समय 'मौत' का दहला देने वाला मामला सामने आया है। बिज़नेसमैन बैडमिंटन कोर्ट पर अपने टीममेट्स के साथ फुर्ती से खेल रहा था, लेकिन अगले ही पल 'मौत' ने अपना निवाला बना लिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रायपुर में एक हार्डवेयर बिजनेसमैन की मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। इसमें चार लोग बैडमिंटन कोर्ट पर आराम से बैडमिंटन खेलते दिख रहे हैं। अचानक, दूसरे कोर्ट में एक आदमी शटल उठाने के लिए नीचे झुकता है और धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है, जिससे उसकी तुरंत मौत हो जाती है।

सामने आया मौत का लाइव वीडियो

वीडियो में साफ दिख रहा है कि शॉट खेलने के बाद वह शटल उठाने के लिए नीचे झुकता है और धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है। कुछ देर बाद उसके साथी खिलाड़ी मदद के लिए दौड़ते हैं, CPR देते हैं और उसे कार से हॉस्पिटल लेकर जाते हैं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस मौत का लाइव वीडियो भी सामने आया है।

मृतक बैडमिंटन खिलाड़ी की पहचान शहर के ईदगाह भट्टा निवासी 57 वर्षीय हार्डवेयर व्यवसायी अमृत बजाज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमृत बजाज डायबिटीज के मरीज थे। इसी वजह से वह अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए रोजाना बैडमिंटन खेलने जाते थे।

सेहत का खयाल रखना पड़ा भारी

परिवारवालों का कहना है कि उन्हें यह नहीं पता था कि जिस बैडमिंटन कोर्ट पर खेलकर अमृत बजाज अपनी सेहत को बेहतर करने का प्रयास कर रहे हैं, एक दिन उसी कोर्ट से उनकी लाश निकलेगी। इस घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है।

इससे पहले बैडमिंटन खेलते समय हार्ट अटैक से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। युवा व्यवसायी हिमांशु श्रीवास्तव को बैडमिंटन खेलते समय हार्ट अटैक आया था। इसके अलावा रायपुर में छत्तीसगढ़ी एक्टर राजेश अवस्थी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। एक्टर राजेश अवस्थी और हिमांशु श्रीवास्तव बिल्कुल फिट माने जाते थे।

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

Delhi Protest Live: राहुल गांधी जा रहे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से करेंगे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा