तहसीलदार निलंबित (सोर्स सोशल मीडिया)
रायपुर

CM हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पड़ी भारी, पिपरिया तहसीलदार सस्पेंड

Pipariya Tehsildar Suspended: सीएम हेल्पलाइन 1076 में राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • सीएम हेल्पलाइन 1076 में पटवारी की सामने आई लापरवाही।

  • प्रशासन ने की कार्रवाई, पटवारी हुआ सस्पेंड।

  • कार्रवाई से कवर्धा में मचा हड़कंप।

Pipariya Tehsildar Suspended After CM Sai Meeting: छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने कबीरधाम जिले के पिपरिया तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 16 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, सीएम हेल्पलाइन 1076 में राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण में गंभीर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि मुख्यमंत्री साय ने आज सीएम हेल्पलाइन को लेकर समीक्षा बैठक की। जिसके बाद पिपरिया तहसीलदार के खिलाफ यह कार्रवाई हुई है।

शिकायतों के निराकरण में लापरवाही का मामला

शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सीएम हेल्पलाइन 1076 के तहत दर्ज शिकायतों की समीक्षा के दौरान तहसीलदार प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आई। इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया है।

पिपरिया तहसीलदार निलंबित आदेश

तत्काल प्रभाव से निलंबन

राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9 (1) (क) के तहत तहसीलदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया है। निलंबन अवधि के दौरान प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का मुख्यालय कबीरधाम जिला निर्धारित किया गया है। आदेश के मुताबिक, इस अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। शासन की इस कार्रवाई को सरकारी सेवाओं में शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने ली समीक्षा बैठक

छत्तीसगढ़ में सीएम हेल्पलाइन पर मिली 2 लाख से ज्यादा शिकायतों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज ही समीक्षा की। दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीएम ने वन टू वन चर्चा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने लारवाही बरतने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। वहीं सभी शिकायतों के निराकरण की स्थिति, समाधान की गुणवत्ता और शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि पर फोकस करने की की बात कही। बैठक में मुख्यमंत्री जिलों में शिकायतों के निराकरण को लेकर कलेक्टरों के कामकाज का भी आकलन किया।

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके-नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया, प्रदर्शनकारियों को हटा रही दिल्ली पुलिस

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर