नवजात की मौत का मामला (सोर्स - सोशल मीडिया)
रायपुर

गोबरा नवापारा में नवजात की मौत का मामला, 6 लोगों के खिलाफ FIR, पोस्टमार्टम में खुला राज

Newborn Baby Death Case: रिपोर्ट के अनुसार नवजात का जन्म मृत अवस्था में नहीं, बल्कि जीवित अवस्था में हुआ था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज हुआ है।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • 31 अक्टूबर की सुबह नाली में ​मिला था शव।

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले ने लिया गंभीर मोड़।

  • सनसनीखेज मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज।

Newborn Baby Death Case Update: आयुष्मान अस्पताल के सामने नाली में नवजात शिशु का शव मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने जांच के बाद छह लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। 31 अक्टूबर की सुबह करीब 7 बजे नाली में नवजात का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। शुरुआती दौर में घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही थीं, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया चौंकाने वाला तथ्य

पुलिस जांच में सबसे चौंकाने वाला तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार नवजात का जन्म मृत अवस्था में नहीं, बल्कि जीवित अवस्था में हुआ था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया गया। जांच आगे बढ़ने पर मामला एक नाबालिग युवती से जुड़ा पाया गया।

इसके बाद पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (2)(एम), 91 और 238 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 एवं 21 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक आरोपियों के नाम और इस पूरे घटनाक्रम में उनकी अलग-अलग भूमिका का खुलासा नहीं किया है।

वार्ड क्रमांक 7 में मिला नवजात का शव

गौरतलब है कि 31 अक्टूबर की सुबह रेलवे स्टेशन रोड स्थित वार्ड क्रमांक 7 में आयुष्मान अस्पताल के सामने नाली में नवजात का शव दिखाई दिया था। स्थानीय लोगों की नजर पड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। नाली में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव की तलाश और उसे बाहर निकालने में परेशानी हुई। बाद में सफाईकर्मी की मदद से रापा के जरिए नाली में तलाश की गई और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की गई थी।

छह लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज

निजी अस्पताल के सामने नवजात का शव मिलने से उस समय ही कई सवाल खड़े हो गए थे। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जन्म के समय नवजात के जीवित होने की बात सामने आने और छह लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। फिलहाल गोबरा नवापारा पुलिस पूरे घटनाक्रम की विवेचना कर रही है। जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि नवजात को नाली तक किन परिस्थितियों में पहुंचाया गया और इस घटना में शामिल लोगों की क्या भूमिका रही।

Story By - Vinod Jain

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार