महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार (सोर्स - नवभारत लाइव)
रायपुर

महादेव सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- अब कई खुलासे जल्द

Saurabh Chandrakar Arrest: CM साय ने सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और भारत वापसी को बड़ी सफलता बताते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) समेत सभी केंद्रीय एजेंसियों को बधाई दी।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • महादेव ऐप सट्टा मामले में सौरभ की आज कोर्ट में होगी पेशी।

  • सीबीआई की टीम ने ओमान से सौरभ को किया ​गिरफ्तार।

  • सीएम साय ने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से की बात।

  • मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को दी बधाई।

Mahadev Satta App Promoter Saurabh Chandrakar Arrest: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप किंग सौरभ चंद्राकर को सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर भारत लाया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने ओमान से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आज सौरभ चंद्राकर को रायपुर में विशेष सीबीआई अदालत में पेश करेगी। सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री ​विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। दिल्ली रवान होने से पहले मीडिया से बात की। कहा कि सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी और भारत वापसी को बड़ी सफलता बताते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) समेत सभी केंद्रीय एजेंसियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि आरोपी से पूछताछ के बाद महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

जांच में कई बड़े खुलासे होंगे

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सौरभ चंद्राकर को पकड़ने के लिए CBI लगातार प्रयास कर रही थी। अब उसे भारत लाया जाना जांच एजेंसी के लिए बड़ी सफलता है। मुख्यमंत्री साय ने उम्मीद जताई कि सौरभ चंद्राकर की भारत वापसी के बाद जांच में तेजी आएगी और मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। महादेव ऑनलाइन सट्टा मामले में लंबे समय से अलग-अलग जांच एजेंसियां वित्तीय लेनदेन, ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही हैं।

रेड कॉर्नर नोटिस के बाद ओमान में पकड़ा गया

सीबीआई के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर ओमान की रॉयल पुलिस ने उसे खोजकर हिरासत में लिया था। इसके बाद सीबीआई और ईडी ने ओमान सरकार के समक्ष औपचारिक प्रत्यर्पण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। भारतीय एजेंसियों ने आरोपी के खिलाफ जुटाए गए साक्ष्य भी वहां के अधिकारियों के साथ साझा किए।

भारत सरकार की विभिन्न एजेंसियों, इंटरपोल के नेशनल सेंट्रल ब्यूरो और ओमान के संबंधित अधिकारियों के बीच समन्वय के बाद प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके पश्चात सीबीआई की विशेष टीम ओमान पहुंची और सौरभ चंद्राकर को भारत लेकर आई।

देश के बड़े अवैध ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क में शामिल होने का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, छत्तीसगढ़ सरकार के अनुरोध पर सीबीआई ने महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े मामलों की जांच अपने हाथ में ली थी। जांच में सामने आया कि यह नेटवर्क भारत से बाहर संचालित होने वाले बड़े अवैध ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट में शामिल था। इस नेटवर्क के जरिए क्रिकेट, फुटबॉल, ताश के खेल और अन्य आयोजनों पर अवैध सट्टेबाजी कराई जाती थी। इसके लिए देशभर में फ्रेंचाइजी पैनल और शाखाओं का नेटवर्क फैलाया गया था, जिसके माध्यम से उपयोगकर्ताओं को जोड़ा जाता और उनसे सट्टे की रकम एकत्र की जाती थी।

सीएम दिल्ली के लिए हुए रवाना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार सुबह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9:45 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली प्रवास के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से उनकी मुलाकात होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इन मुलाकातों का विस्तृत आधिकारिक कार्यक्रम उपलब्ध नहीं कराया गया है।

पंजाब में AAP के तीन विधायकों ने क्यों छोड़ी पार्टी? विधानसभा चुनाव से पहले BJP में हुए शामिल

Delhi Pollution: दिल्ली ही नहीं, पंजाब के शहरों में भी हवा हुई जहरीली; देखें टॉप 10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट

पुलिस स्टेशन में महिला से दुष्कर्म का आरोप, झारखंड में 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड और 3 गिरफ्तार, SIT जांच जारी

पंजाब में AAP को एक और झटका, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

उमर अब्दुल्ला की सरकार पर संकट? NC के 25 विधायक नाराज, 14 दिन का दिया अल्टीमेटम