जीपीएम कलेक्टर कार्यालय  (सोर्स - नवभारत लाइव)
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

GPM में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, तीन पटवारी निलंबित, लापरवाह कर्मचारियों में मचा हड़कंप

Patwari Suspended : जिले में प्रशासनिक कसावट और शासकीय कार्यों में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित।

  • कार्रवाई से राजस्व विभाग में मचा हड़कंप।

  • कार्यालय से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने का आरोप।

  • बार-बार नोटिस जारी कर मांगा गया था जवाब।

  • कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाएगा।

GPM Patwari Suspended: जिले में प्रशासनिक कसावट और शासकीय कार्यों में अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर विजय दयाराम के. ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दिवाली से पहले हुई इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने तथा निर्धारित मुख्यालय और कार्यालय से बिना अनुमति लगातार अनुपस्थित रहने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

इन तीन पटवारियों पर गिरी निलंबन की गाज

निलंबित किए गए पटवारियों में पेंड्रा तहसील के जोगी रवि कुजूर, मरवाही तहसील के कमलेश तंवर और तहसील मरवाही में संलग्न पटवारी प्रभात कुमार खरे शामिल हैं। तीनों पटवारियों पर शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना करने तथा निर्धारित मुख्यालय और कार्यालय से बिना अनुमति अनुपस्थित रहने के आरोप हैं। बताया गया है कि संबंधित कर्मचारियों को बार-बार नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए गए। इसके बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत निलंबन की कार्रवाई की।

प्रशासनिक व्यवस्था में अनुशासन का संदेश

कलेक्टर विजय दयाराम के. की इस सख्त कार्रवाई को जिले में प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने और कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और ड्यूटी से नदारद रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन सख्त रुख अपनाएगा।

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी

40 लाख युवा हथियार के साथ खड़े है, इरफान अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी का भी जिक्र

साहसी युवती को तोड़ दिया, निशा कुमारी की मौत से झारखंड में आक्रोश, CBI जांच की मांग, हेमंत सरकार बनी तमाशबीन

E20 पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल, कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, 5 में से 4 पेट्रोल पंप फेल, घटा माइलेज!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी