दुर्ग स्टील प्लांट हादसा सोर्स - सोशल मीडिया
दुर्ग

दुर्ग स्टील प्लांट में फर्नेस ट्रायल के दौरान हादसा: निदेशक और ठेकेदार पर FIR दर्ज

Durg Steel Plant Accident News : इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल के दौरान पिघला हुआ मेटल बाहर आने से श्रमिक गंभीर रूप से झुलसा, इलाज के दौरान हुई थी मौत

दिनेश कुमार चौहान, ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • दुर्ग जिले के रसमड़ा में स्टील प्लांट हादसा हुआ है।

  • इंडक्शन फर्नेस ट्रायल के दौरान पिघला मेटल बाहर आ गया।

  • हादसे में श्रमिक संतोष श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गए।

  • अस्पताल में उपचार के दौरान श्रमिक की मौत हो गई।

  • पुलिस ने निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Durg Steel Plant News : दुर्ग जिले के रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल के दौरान हुए गंभीर हादसे में एक श्रमिक की मौत के मामले में पुलिस ने जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 289 और 106(1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

बता दें कि इस हादसे में 42 वर्षीय श्रमिक संतोष श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद औद्योगिक इकाई में कार्य के दौरान बरती गई सावधानियों और संभावित लापरवाही को लेकर जांच की जा रही है।

इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल के दौरान हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना 17 अक्टूबर 2026 की है। दुर्ग जिले के चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव क्षेत्र के अंतर्गत रसमड़ा स्थित स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस का ट्रायल कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान पिघला हुआ मेटल अधिक मात्रा में बाहर आ गया, जिसकी चपेट में आने से वहां काम कर रहा संतोष श्रीवास्तव गंभीर रूप से झुलस गया था।

हादसे के बाद घायल श्रमिक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान संतोष की मृत्यु हो गई। घटना ने औद्योगिक इकाइयों में जोखिमपूर्ण कार्यों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और सावधानियों के पालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्लांट संचालक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

मामले की प्रारंभिक जांच में प्लांट संचालन के दौरान उपेक्षापूर्ण आचरण और उसके परिणामस्वरूप हुई मृत्यु के पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने प्लांट संचालक पक्ष और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

औद्योगिक सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

स्टील प्लांट में इंडक्शन फर्नेस का संचालन और उसका ट्रायल तकनीकी रूप से जोखिमपूर्ण कार्यों में शामिल है। ऐसे कार्यों के दौरान निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं, प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती, उचित निगरानी और आपातकालीन सुरक्षा इंतजामों का पालन महत्वपूर्ण और अनिवार्य होता है।

रसमड़ा में हुए इस हादसे के बाद यह जांच का विषय है कि ट्रायल के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

परविंदर सिंह झोटा केस में CBI का बड़ा एक्शन, एक्सपर्ट्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम; मजिस्ट्रेट जांच भी होगी

SBI ग्राहकों के डेटा में बड़ी सेंधमारी! डार्क वेब पर 3,897 कस्टमर की जानकारी होने की आशंका, अलर्ट मोड पर बैंक

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा