छत्तीसगढ़ मंत्रालय सोर्स- सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा आदेश: मंत्रालय के 162 कर्मियों का हुआ तबादला, सूची जारी

Chhattisgarh Ministry Employee Transfer : सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ मंत्रालय के 162 कर्मचारियों का तबादला कर दिया है, जिसमें मुख्यमंत्री सचिवालय का स्टाफ भी शामिल है।

जयदास मानिकपुरी, ऐश्वर्या द्विवेदी
  • छत्तीसगढ़ मंत्रालय में 162 कर्मचारियों का तबादला किया गया।

  • सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी किए।

  • इसमें 53 कनिष्ठ, 87 सहायक और 22 वरिष्ठ सहायक शामिल हैं।

  • मुख्यमंत्री सचिवालय की पदस्थापनाओं में सबसे ज्यादा बदलाव हुए हैं।

  • सभी कर्मचारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल ज्वाइनिंग के निर्देश हैं।

Chhattisgarh Government Employees Reshuffle List : छत्तीसगढ़ शासन ने मंत्रालय स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। रायपुर स्थित मंत्रालय के 162 कर्मचारियों की विभागीय पदस्थापना बदल दी गई है।

यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 13 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। अवर सचिव मनराखन भुआर्य के हस्ताक्षर से तीन अलग-अलग आदेश निकाले गए हैं।

इस फेरबदल में 53 कनिष्ठ सचिवालय सहायक प्रभावित हुए हैं। इसके साथ ही 87 सहायक अनुभाग अधिकारी और 22 वरिष्ठ सचिवालय सहायक शामिल हैं। सभी पदस्थापनाएं तत्काल प्रभाव से अस्थायी रूप से लागू रहेंगी।

मुख्यमंत्री सचिवालय में बड़ा फेरबदल

तबादले की इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा मुख्यमंत्री सचिवालय की है। यहां कई नए अधिकारियों की एंट्री हुई है तो कुछ को दूसरे विभागों में भेजा गया है।

सहायक अनुभाग अधिकारी प्रचला रामटेके और टीकम सिंह डडसेना को सामान्य प्रशासन विभाग की लेखा शाखा से सीएम सचिवालय भेजा गया है। चंद्र कुमार साहू को पर्यटन विभाग से लाया गया है।

इसके अलावा शिव मोहन सिंह को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से मुख्यमंत्री सचिवालय भेजा गया है। वरिष्ठ सचिवालय सहायक आकाशदीप को गृह विभाग से यहां लाया गया है।

सीएम सचिवालय से बाहर भेजे गए अधिकारी

इसके विपरीत, मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ कुछ अधिकारियों को दूसरे विभागों में स्थानांतरित किया गया है। सहायक अनुभाग अधिकारी पिंकी साहू को पर्यटन विभाग भेजा गया है।

बरनाड कुजूर को सामान्य प्रशासन विभाग की लेखा शाखा में पदस्थ किया गया है। सामंत साहू को वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में भेजा गया है।

उत्तम वैद्य को ग्रामोद्योग विभाग और वरिष्ठ सहायक धनेश्वर पटेल को चिकित्सा शिक्षा विभाग भेजा गया है। हालांकि, सहायक अनुभाग अधिकारी किशोरी मुख्यमंत्री सचिवालय में ही बनी रहेंगी।

अन्य प्रमुख विभागों में पदस्थापनाएं

सामान्य प्रशासन विभाग के सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ में पदस्थ भुरेलाल पटेल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भेजा गया है।

सहायक अनुभाग अधिकारी छबिराम साहू को सुशासन एवं अभिसरण विभाग के साथ राज्य शिष्टाचार कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। हुरदो नाग को सामान्य प्रशासन विभाग में केयर टेकर बनाया गया है।

वित्त विभाग में रेणु, ज्ञानेश्वर प्रसाद साहू और प्रीति सोनी की पदस्थापना यथावत रखी गई है। जीएडी पूल के कई कर्मियों को स्कूल शिक्षा, खनिज साधन, वाणिज्यिक कर और सांख्यिकी विभाग भेजा गया है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। सभी संबंधित कर्मचारियों को 19 जुलाई 2024 के परिपत्र का पालन करना होगा।

कर्मचारियों को अपनी नई पदस्थापना पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसके बाद पालन प्रतिवेदन तत्काल विभाग को उपलब्ध कराना अनिवार्य किया गया है।

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे हैं मुलाकात

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा