भिलाई नगर निगम (सोर्स: सोशल मीडिया)
भिलाई

भिलाई निगम चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, मतदाता सूची के काम में लापरवाही पर एक निलंबित, तीन को जारी हुआ नोटिस

Bhilai Municipal Corporation: भिलाई नगर निगम में चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक एक्शन हुआ है। निगम आयुक्त ने मतदाता सूची में लापरवाही बरतने वाले एक कर्मचारी को निलंबित किया है।

दिनेश कुमार चौहान, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • चुनावी तैयारियों में ढिलाई पर निगम आयुक्त का एक्शन।

  • चार कर्मचारियों पर कार्रवाई से मचा हड़कंप।

  • नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर मांगा जवाब।

  • संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय जांच की चेतावनी।

Bhilai Urban Body Elections 2026: भिलाई नगर निगम में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 की तैयारियों के बीच मतदाता सूची से जुड़े कार्यों में लापरवाही को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। निर्वाचन कार्य में निर्धारित प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची के भाग-अनुभाग निर्धारित करने, मार्किंग करने और सॉफ्टवेयर में एंट्री के लिए संबंधित वार्डों के कंप्यूटर ऑपरेटरों को डेटा उपलब्ध कराने में देरी के मामले में निगम आयुक्त ने चार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इनमें एक कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि तीन कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।

निगम आयुक्त सुरुचि सिंह की कार्रवाई

निगम आयुक्त सुरुचि सिंह ने ये कार्रवाई कर भिलाई नगर निगम की चुनावी तैयारियों और निर्वाचन संबंधी कार्यों की समयबद्धता को लेकर प्रशासनिक सख्ती का संकेत दिया है। निर्वाचन नामावली तैयार करने के लिए आधार पत्रक-01 एवं 02 में विधानसभा की प्रचलित मतदाता सूची के अनुसार भाग-अनुभाग निर्धारित कर मार्किंग करने का काम सौंपा गया था। इसके बाद संबंधित वार्डों के कंप्यूटर ऑपरेटरों के माध्यम से सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि कराई जानी थी।

इन चारों कर्मचारियों ने इन कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार पूरा नहीं। इसे निर्वाचन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य में अरुचि और लापरवाही के रूप में रेखांकित किया गया है। इसी आधार पर निगम प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया, जबकि तीन अन्य से स्पष्टीकरण मांगा है।

राजस्व उपनिरीक्षक विनोद वर्मा निलंबित

कार्रवाई का सबसे कड़ा कदम राजस्व उपनिरीक्षक विनोद वर्मा के खिलाफ उठाया गया है। निगम आयुक्त ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। विनोद वर्मा की ड्यूटी वार्ड क्रमांक 23, भाग संख्या 190, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ के रूप में लगाई गई थी। विनोद वर्मा ने मतदाता सूची के भाग-अनुभाग निर्धारित कर मार्किंग करने और संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से सॉफ्टवेयर में एंट्री कराने का कार्य पूरा नहीं कराया। इस लापरवाही को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के नियम 3(1), 3(2) एवं 3(3) का उल्लंघन बताया गया है।

तीन कर्मचारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम

1. अमीषा घनघोरकर, भृत्य: वार्ड क्रमांक 04, भाग संख्या 28, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ के रूप में ड्यूटी के दौरान निर्धारित मतदाता सूची संबंधी कार्य पूरा नहीं किया।

2. शुभम रामटेके, सहायक ग्रेड-03: वार्ड क्रमांक 12, भाग संख्या 139, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ के रूप में तैनाती के दौरान मतदाता सूची की मार्किंग और सॉफ्टवेयर एंट्री के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी नहीं कराने के संबंध में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

3. महेंद्र त्रिपाठी, पंप सहायक: वार्ड क्रमांक 34, भाग संख्या 02, वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ के रूप में निर्वाचन नामावली संबंधी कार्य में कथित लापरवाही को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनसे भी 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा गया है।

चुनावी तैयारियों पर प्रशासन की नजर, समय-सीमा से समझौता नहीं

नगर निगम के इन आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 के लिए मतदाता सूची तैयार करना सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है। निर्धारित समयावधि में प्रक्रिया पूरी करना आवश्यक है, ताकि निर्वाचन संबंधी आगामी काम समय पर आगे बढ़ सके। तीनों नोटिस में चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एकपक्षीय कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच की जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को थोड़ी देर में किया जाएगा पेश, दिल्ली में आज फिर लेफ्ट का प्रदर्शन

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO