गौ सम्मान अभियान (सोर्स- नवभारत)
बस्तर

31 करोड़ हस्ताक्षरों के लक्ष्य के साथ गौ सम्मान अभियान का शंखनाद, 17 दिसंबर को रायपुर में जुटेंगे गौसेवक

Gau Samman Abhiyan in Bastar: जगदलपुर के कुम्हारपारा स्थित माहेश्वरी भवन में बस्तर संभाग स्तरीय बैठक हुई, जिसमें संभाग के सातों जिलों से पहुंचे 300 से अधिक गौसेवकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

अजय श्रीवास्तव, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • गौ सम्मान आह्वान अभियान के तीसरे चरण की तैयारी।

  • जगदलपुर में हुई संभाग स्तरीय बैठक।

  • 300 से अधिक गौसेवकों और कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा।

  • अभियान तक तहत गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति।

Gau Samman Abhiyan In Chhattisgarh: गौमाता की सुरक्षा, सम्मान और संवर्धन की मांग को लेकर गौ सम्मान आह्वान अभियान ने अब तीसरे चरण की तैयारी शुरू कर दी है। देशभर में करीब 31 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने के लक्ष्य के साथ अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। इसी कड़ी में जगदलपुर के कुम्हारपारा स्थित माहेश्वरी भवन में बस्तर संभाग स्तरीय बैठक हुई, जिसमें संभाग के सातों जिलों से पहुंचे 300 से अधिक गौसेवकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में 17 दिसंबर को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।

परम पूज्य गोपाल नंद सरस्वती के मार्गदर्शन में हुई बैठक में गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, गौ मंत्रालय के गठन और गौमाता को राष्ट्रमाता का संवैधानिक दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने इन मांगों को जनसमर्थन के साथ शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के लिए हस्ताक्षर अभियान को व्यापक बनाने पर चर्चा की।

पहले 5.25 करोड़, फिर 15 करोड़ हस्ताक्षर का दावा

बैठक में गौ सम्मान अभियान के पिछले चरणों की जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया कि पहले चरण में 27 अप्रैल 2026 को देशभर से करीब 5.25 करोड़ हस्ताक्षर सौंपे गए थे। दूसरे चरण में 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर सौंपे जाने की जानकारी दी गई। अब तीसरे चरण में लगभग 31 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इन हस्ताक्षरों के माध्यम से गौमाता की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी मांगों को व्यापक स्तर पर उठाने की योजना है।

हर पंचायत तक पहुंचेगा अभियान

तीसरे चरण में देश की प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम 2100 हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए गांव-गांव जनसंपर्क और जनजागरण अभियान चलाने की रूपरेखा बनाई गई। आयोजकों का जोर है कि अभियान केवल गौसेवकों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी से इसे व्यापक स्वरूप दिया जाए।

17 दिसंबर को रायपुर में जुटने का आह्वान

अभियान के अगले पड़ाव के रूप में 17 दिसंबर 2026 को रायपुर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। बैठक में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। आयोजकों की योजना के अनुसार, एकत्रित हस्ताक्षरों और मांगपत्र को निर्धारित प्रक्रिया के तहत राज्य सचिवालय के माध्यम से देश के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

बैठक में साधु-संतों, सामाजिक प्रतिनिधियों और गौसेवकों ने गौसेवा, सुरक्षा तथा संवर्धन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिला प्रभारी मुन्ना बजरंगी, शैलेन्द्र साहू और दीपक पनपालिया सहित विभिन्न समाजों के प्रबुद्धजन तथा बस्तर संभाग के सातों जिलों से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा

ऑपरेशन सिंदूर में भारत का महाप्रहार! एयर चीफ का बड़ा बयान, बोले- कोई टारगेट IAF पहुंच से बाहर नहीं

भारत में BRICS संसदीय मंच की बैठक, 13 देशों के प्रतिनिधि करेंगे मंथन; AI से समावेशी विकास तक पर होगी चर्चा