उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

UP Excise Constable Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए मौका, आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानें योग्यता और फीस

UPSSSC Excise Constable Vacancy : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हितेश तिवारी

UP Government Jobs : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 जून 2026 निर्धारित की गई है। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

UPSSSC ने एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती निकाली

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है।

वहीं आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना आयोग द्वारा निर्धारित कट-ऑफ तिथि के आधार पर की जाएगी।

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन भरें

आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए समान रखा गया है। सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 25 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं और "Live Advertisement" सेक्शन में उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद "New Registration" के माध्यम से पंजीकरण करें और मांगी गई व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी भरें। जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार

6G की वैश्विक दौड़ में शामिल हुआ भारत, अमेरिका समेत 24 देशों से मिलाया हाथ, डेटा सेंटर्स पर भी चर्चा

MBA Admission 2027: CAT से XAT तक टॉप एंट्रेंस एग्जाम की पूरी लिस्ट, जानें डेट और योग्यता