उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में 2285 पदों पर भर्ती शुरू, PET पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

UP vacancy 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

हितेश तिवारी

UP Government Jobs : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे लाखों युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में कुल 2285 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

आयोग ने आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन रखा है, जिससे उम्मीदवार घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकेंगे। भर्ती की घोषणा के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों में उत्साह देखा जा रहा है। आयोग के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 निर्धारित की गई है, जबकि अभ्यर्थी 25 जून 2026 तक अपने आवेदन पत्र में संशोधन भी कर सकेंगे।

यूपी राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में निकली भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने PET-2025 परीक्षा उत्तीर्ण की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का चयन PET के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर किया जाएगा।

भर्ती के माध्यम से सहायक कोषागार लेखाकार, लेखा परीक्षक, अमीन, अधिशासी अधिकारी, लिपिक, लेखा लिपिक, सहायक चकबंदी अधिकारी, सहायक प्रबंधक, केंद्र प्रभारी और मंडी पर्यवेक्षक सहित कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा।

सबसे अधिक 548 पद सहायक कोषागार लेखाकार के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा लेखा परीक्षक के 419, अमीन एवं नीलामकर्ता के 323, अधिशासी अधिकारी के 238, लिपिक एवं लेखा लिपिक के 229 तथा सहायक चकबंदी अधिकारी के 168 पदों पर भर्ती होगी।

यूपी में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर

आरक्षण व्यवस्था का भी विशेष ध्यान रखा गया है। कुल पदों में 1030 सीटें अनारक्षित वर्ग के लिए, 563 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 421 अनुसूचित जाति (SC), 49 अनुसूचित जनजाति (ST) और 222 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए आरक्षित की गई हैं।

इस भर्ती की एक और खास बात यह है कि आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए केवल 25 रुपये रखा गया है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को PET-2025 का विवरण, शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आयोग की यह भर्ती राज्य के युवाओं के लिए सरकारी सेवा में प्रवेश का बड़ा अवसर मानी जा रही है।

PM Modi Gujarat Visit Live: पीएम मोदी का वडोदरा दौरा, विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे

IAS vs IES: सैलरी एक, लेकिन पावर और जिम्मेदारियां अलग; जानिए कौन-सी सेवा आपके लिए बेहतर

सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने पीड़ितों से की मुलाकात, परिवारों को दिया हर संभव मदद का दिया आश्वासन

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने दर्ज की FIR, मालिकों पर गंभीर आरोप, कमजोर नींव के बावजूद किया निर्माण

दिल्ली में मणिपुरी संगीत शिक्षक का हत्या, शोर मचाने से रोकने हुआ विवाद, नाबालिगों समेत 8 आरोपी गिरफ्तार