यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम (सौ. सोशल मीडिया ) 
करियर

UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट आउट, जानें कैसे करे चेक

आज शाम को यूपीएससी की प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट आउट हो गया है। इस एग्जाम में 14,161 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है। इस बार 1100 से ज्यादा खाली पदों पर भर्ती हुई हैं।

अपूर्वा नायक

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सिविल सर्विस एग्जाम यानी सीएसई 2025 के प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया हैं। सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2025 का रिजल्ट यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आसानी से देखा जा सकता है। आप वेबसाइट से रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं।

आपको बता दें कि कैंडिडेट्स को इस बात का खास ध्यान रखना होगा कि यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम का पीडीएफ सिर्फ upsc.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। यूपीएससी सिविल सेवा यानी सीएस मेन्स एग्जाम 22 अगस्त, 2025 से शुरू होने वाली हैं। आयोग ने यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम 25 मई, 2025 को 2 सेशन में आयोजित किया है। आयोग सिलेक्टेड कैंडिडेंट्स के रोल नंबर का भी ऐलान कर सकता है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें। यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 लिंक ओवरराइडिंग स्क्रीन पर दिखाई देगा। रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। यूपीएससी रिजल्ट पेज यूपीएससी के लिए सीधा लिंक दिखाएगा अब आपको प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ दिखेगा। ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें। अपना रोल नंबर खोजें। आने वाले समय के लिए यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 पीडीएफ डाउनलोड करें। कैंडिडेट्स को ध्यान देना चाहिए कि यूपीएससी कुछ समय बाद नामों के साथ यूपीएससी सीएसई रिजल्ट 2025 भी जारी करेगा।

इतने कैंडिडेट्स का हुआ सिलेक्शन

संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी ने यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 में 14,161 उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया। आयोग ने इन उम्मीदवारों के रोल नंबर का उल्लेख किया। आयोग 22 अगस्त, 2025 से यूपीएससी मेन्स एग्जाम 2025 आयोजित करेगा। संघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए 14,000 से ज्यादा उम्मीदवारों का चयन किया है। जिसका सीधा मतलब ये है कि UPSC CSE 2025 में 1,100 से ज्यादा रिक्त पदों पर होंगी। UP PGT की परीक्षा स्थगित, अब जून में नहीं होगी; जानें क्या है नया अपडेट

पिछले साल इस तारीख को हुई थी

यूपीएससी ने साल 2025 में पहले ही प्रीलिम्स का आयोजन और रिजल्ट जारी कर दिया है। पिछले साल यूपीएससी ने सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम का आयोजन 16 जून को किया गया था। तो साथ ही रिजल्ट 1 जुलाई 2024 को जारी हुआ था।

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह