यूपी होमगार्ड भर्ती के DV-PST एडमिट कार्ड जारी (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

UP Home Guard DV-PST Admit Card 2026 जारी, 41,424 पदों के लिए 13 जुलाई से होगा फिजिकल टेस्ट

Home Guard Physical Test : यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने होमगार्ड भर्ती 2026 के दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

हितेश तिवारी

UP Home Guard Vacancy : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 के तहत दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 से अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य में 41,424 होमगार्ड पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र, तिथि और अन्य जानकारियों का मिलान कर लें तथा निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें।

यूपी होमगार्ड भर्ती के DV-PST एडमिट कार्ड जारी

लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी। परिणाम तैयार करते समय उम्मीदवारों के सामान्यीकृत (नॉर्मलाइज्ड) अंकों के साथ अधिमानी अर्हता के अंक भी जोड़े गए हैं। इसके बाद मेरिट और आरक्षण नियमों के आधार पर करीब 2.6 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए चुना गया है।

यह प्रक्रिया 13 जुलाई से 6 अगस्त 2026 तक उत्तर प्रदेश के सभी जिलों की रिजर्व पुलिस लाइनों में आयोजित होगी। किसी अपरिहार्य कारण से निर्धारित तिथि पर उपस्थित न हो पाने वाले अभ्यर्थियों के लिए 7 अगस्त 2026 को रिजर्व डे रखा गया है।

13 जुलाई से शुरू होंगे शारीरिक परीक्षण

शारीरिक मानकों के अनुसार पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग में न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर तथा एसटी वर्ग के लिए 160 सेंटीमीटर निर्धारित है।

वहीं सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग के पुरुषों का सीना बिना फुलाए 79 सेंटीमीटर और फुलाने पर 84 सेंटीमीटर होना चाहिए, जबकि एसटी वर्ग के लिए यह 77 और 82 सेंटीमीटर तय किया गया है।

महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य, ओबीसी और एससी वर्ग में न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर, एसटी वर्ग में 147 सेंटीमीटर तथा न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम अनिवार्य है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुषों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में और महिलाओं को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।

निर्धारित समय सीमा पूरी न करने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 3,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने विपक्ष पर साधा निशाना! प्रदर्शन को फ्लॉप शो करार दिया, बोले लोकतंत्र की जीत हुई

मोदी, RSS की पहचान है कायरता, राहुल बोले- हर चाल से वाकिफ हूं, इनसे एक दशक से लड़ रहा