यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी 2027 तक चलेंगी।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 51.98 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत बताए गए हैं।
परीक्षा दो पालियों में होगी; शुरुआत हिंदी और सामान्य हिंदी के पेपर से होगी।
UP Board Exam Time-Table: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी। परीक्षा कुल 15 कार्य दिवसों में संपन्न होगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।
यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 की शुरुआत 5 फरवरी को हाईस्कूल की हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा से होगी। ये परीक्षाएं पहली पाली में आयोजित की जाएंगी। वहीं, दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी।
इसके बाद 8, 9, 10, 12, 13, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 22, 23 और 24 फरवरी को परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। 24 फरवरी को बोर्ड परीक्षाओं का समापन होगा।
| तारीख | कक्षा 10 | कक्षा 12 |
|---|---|---|
| 5 फरवरी, शुक्रवार | हिंदी, प्रारंभिक हिंदी | हिंदी, सामान्य हिंदी |
| 8 फरवरी, सोमवार | सामाजिक विज्ञान | अंग्रेजी व्यावसायिक विषय (प्रथम प्रश्नपत्र), कृषि शस्य विज्ञान (प्रथम एवं षष्ठम प्रश्नपत्र) |
| 9 फरवरी, मंगलवार | मानव विज्ञान | काष्ठ शिल्प, ग्रंथ शिल्प, सिलाई शिल्प आदि नागरिक शास्त्र |
| 10 फरवरी, बुधवार | अंग्रेजी, इलेक्ट्रॉनिक शिल्प, एआई आदि | व्यावसायिक विषय (द्वितीय प्रश्नपत्र), इतिहास |
| 12 फरवरी, शुक्रवार | गृह विज्ञान | व्यावसायिक विषय (तृतीय प्रश्नपत्र), जीव विज्ञान, गणित |
| 13 फरवरी, शनिवार | गणित | शस्य विज्ञान (व्यावसायिक), कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, अर्थशास्त्र |
| 15 फरवरी, सोमवार | संस्कृत, गुजराती, तमिल, पंजाबी, बंगला, मराठी आदि | संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला, रस चयन विज्ञान |
| 16 फरवरी, मंगलवार | समाजशास्त्र, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान, कृषि जन्तु विज्ञान, भूगोल | |
| 17 फरवरी, बुधवार | विज्ञान, संगीत वादन | व्यावसायिक विषय (चतुर्थ प्रश्नपत्र), भौतिक विज्ञान, सैन्य विज्ञान |
| 18 फरवरी, गुरुवार | कंप्यूटर और सिलाई | कृषि अभियांत्रण, कृषि पशुपालन चित्रकला (आलेखन/प्राविधिक), रंगकला |
| 19 फरवरी, शुक्रवार | वाणिज्य, उर्दू | व्यावसायिक विषय (पंचम प्रश्नपत्र), मानव विज्ञान |
| 20 फरवरी, शनिवार | वाणिज्य, उर्दू | उर्दू, गुजराती, पंजाबी, बंगला, मराठी आदि, मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, तर्कशास्त्र |
| 22 फरवरी, सोमवार | चित्रकला, रंजनकला | सामान्य आधारिक विषय, कृषि गणित एवं सांख्यिकी, कृषि रसायन विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, गृह विज्ञान |
| 23 फरवरी, मंगलवार | संगीत गायन, पालि, अरबी, फारसी | लेखाशास्त्र, एनसीसी, पालि, अरबी, फारसी |
| 24 फरवरी, बुधवार | कृषि | कंप्यूटर संगणक |
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षाओं के सुचारू संचालन के लिए प्रतिदिन दो पालियां निर्धारित की हैं। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित होगी। इसमें मुख्य रूप से हाईस्कूल के अधिकांश विषयों और इंटरमीडिएट के व्यावसायिक व प्रमुख विषयों की परीक्षाएं होंगी। दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। इस पाली में मुख्य रूप से इंटरमीडिएट (12वीं) के प्रमुख विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में इस बार करीब 51 लाख 98 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के पंजीकृत होने की जानकारी दी गई है। इनमें हाईस्कूल के लगभग 27 लाख 74 हजार और इंटरमीडिएट के करीब 24 लाख 24 हजार परीक्षार्थी शामिल हैं।
माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए इस बार बोर्ड परीक्षाएं पहले आयोजित की जा रही हैं।