सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पदों पर भर्ती।  सोर्स-सोशल मीडिया
करियर

सुप्रीम कोर्ट में निकली भर्ती, ग्रेजुएट 10 नवंबर तक करें आवेदन; शुरुआती वेतन ₹47,600, जाने योग्यता

Supreme Court SPA Vacancy 2026: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पदों पर भर्ती। ग्रेजुएट उम्मीदवार 10 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। शुरुआती मूल वेतन 47,600 रुपये है।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • सुप्रीम कोर्ट में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पदों पर भर्ती।

  • ग्रेजुएशन जरूरी; आयु सीमा 18 से 30 वर्ष, नियमानुसार छूट लागू।

  • शुरुआती मूल वेतन 47,600 रुपये प्रति माह; आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2026।

Senior Personal Assistant Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में नौकरी पाने का मौका है। सुप्रीम कोर्ट ने सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के 65 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 20 अक्टूबर से 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के वेतन मैट्रिक्स के लेवल-8 के अनुसार शुरुआती मूल वेतन 47,600 रुपये प्रति माह मिलेगा। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और शॉर्टहैंड व टाइपिंग की शर्तें जरूर देख लेनी चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट में 65 पदों पर भर्ती

सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की इस भर्ती के तहत सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के 65 पद भरे जाएंगे। ये ग्रुप-बी गैर-राजपत्रित पद हैं। आवेदन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है और योग्य उम्मीदवार 10 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना जरूरी है।

आयु सीमा: 1 अक्टूबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

शॉर्टहैंड और टाइपिंग: अभ्यर्थी को अंग्रेजी शॉर्टहैंड में 110 शब्द प्रति मिनट की गति हासिल करनी होगी। इसके साथ कंप्यूटर पर टाइपिंग की गति कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए। कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान भी जरूरी है।

कब होगा आवेदन?

विवरणतारीख
ऑनलाइन आवेदन शुरू20 अक्तूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख10 नवंबर 2026
वस्तुनिष्ठ परीक्षा की संभावित तारीख7 दिसंबर 2026
उत्तर कुंजी जारी होने की तारीख8 दिसंबर 2026
उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अवधि8 से 9 दिसंबर 2026

कितनी मिलेगी सैलरी?

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स के लेवल-8 के तहत वेतन दिया जाएगा। इसका शुरुआती मूल वेतन 47,600 रुपये प्रति माह है, जबकि वेतनमान में अधिकतम मूल वेतन 1,51,100 रुपये प्रति माह तक जा सकता है। इसके अलावा नियमानुसार लागू भत्ते भी दिए जाएंगे।

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के कई चरणों से गुजरना होगा। इसमें वस्तुनिष्ठ परीक्षा, अंग्रेजी शॉर्टहैंड कौशल परीक्षा, कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार शामिल हैं।

1. वस्तुनिष्ठ परीक्षा

लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए डेढ़ घंटे का समय मिलेगा। दी गई जानकारी के अनुसार, इसमें नकारात्मक अंकन नहीं होगा। प्रश्नों का विषयवार विवरण इस प्रकार है:

सामान्य अंग्रेजी: 25 प्रश्न

सामान्य ज्ञान: 25 प्रश्न

न्यायपालिका से संबंधित संवैधानिक प्रावधान: 25 प्रश्न

सुप्रीम कोर्ट के नियम: 15 प्रश्न

कंप्यूटर ज्ञान: 10 प्रश्न

2. शॉर्टहैंड और टाइपिंग टेस्ट

इस भर्ती में उम्मीदवारों को अंग्रेजी शॉर्टहैंड परीक्षा 100 अंकों की होगी। जिसमें 110 शब्द प्रति मिनट की गति अपेक्षित है। इसके अलावा कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट 20 अंकों का होगा, जिसमें 40 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी है।

3. साक्षात्कार

चयन प्रक्रिया के अंतिम चरण में 30 अंकों का इंटरव्यू होगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, साक्षात्कार में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 15 अंक हासिल करना जरूरी है।

भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार इस स्टेप का पालन करें:

  • सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in पर जाएं।

  • भर्ती या रिक्रूटमेंट सेक्शन में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2026 की अधिसूचना खोजें।

  • नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और आवेदन संबंधी शर्तें ध्यान से पढ़ें।

  • ऑनलाइन आवेदन लिंक खोलकर मांगी गई जानकारी भरें।

  • जरूरी दस्तावेज और अन्य विवरण निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।

  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी और भुगतान की रसीद सुरक्षित रख लें।

आवेदन करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन करने से पहले अपनी आयु, शैक्षणिक योग्यता और अंग्रेजी शॉर्टहैंड व टाइपिंग की निर्धारित गति की जांच कर लें। परीक्षा के चरण, न्यूनतम उत्तीर्ण अंक और अन्य शर्तों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को अंतिम मानें। आवेदन की अंतिम तारीख 10 नवंबर 2026 है, इसलिए समय रहते फॉर्म भरना बेहतर रहेगा।

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित

यूसुफ पठान को TMC छोड़ने का तोहफा! गुजरात सरकार ने गिफ्ट किया करोड़ों का प्लॉट, पहले किया था इनकार