सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

SPMCIL Recruitment 2026: डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

SPMCIL Vacancy : सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

हितेश तिवारी

SPMCIL Jobs : सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SPMCIL) ने डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू होगी और इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

भर्ती अभियान के तहत आईटी, मानव संसाधन (HR), वित्त एवं बिक्री, मैटेरियल मैनेजमेंट (MM), राजभाषा (OL) और सुरक्षा जैसे विभिन्न विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी। यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतर अवसर है जो सरकारी क्षेत्र में प्रबंधकीय पदों पर करियर बनाना चाहते हैं।

डिप्टी मैनेजर और असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। उप प्रबंधक (आईटी) पद के लिए कंप्यूटर साइंस, आईटी या इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ B.E./B.Tech और तीन वर्ष का संबंधित अनुभव जरूरी है।

सहायक प्रबंधक (HR) के लिए HR में MBA, MSW, PM & IR या HR विषय में दो वर्षीय पीजी डिप्लोमा होना चाहिए। वित्त एवं बिक्री पद के लिए B.Com के साथ CA या ICWA अनिवार्य है। मैटेरियल मैनेजमेंट पद के लिए संबंधित इंजीनियरिंग डिग्री के साथ सप्लाई चेन, लॉजिस्टिक्स या MBA की योग्यता मांगी गई है।

वहीं आईटी पद के लिए MCA या B.Tech, राजभाषा पद के लिए हिंदी या अंग्रेजी में पोस्ट ग्रेजुएशन और अनुवाद का अनुभव तथा सुरक्षा पद के लिए इंजीनियरिंग या विज्ञान से संबंधित योग्यता और औद्योगिक सुरक्षा का अनुभव आवश्यक है।

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 निर्धारित किया गया है, जबकि एससी, एसटी और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों को ₹200 सूचना शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के माध्यम से किया जा सकेगा।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जुलाई 2026 से शुरू

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसका वेटेज 75 प्रतिशत होगा। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जिसका वेटेज 25 प्रतिशत निर्धारित किया गया है। अंतिम मेरिट सूची ऑनलाइन परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को SPMCIL की आधिकारिक करियर वेबसाइट career.spmcil.com पर जाकर नया पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लॉगिन कर आवेदन पत्र भरना होगा, आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे तथा श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारियों की अच्छी तरह जांच कर लें और भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान