सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के 28 पदों पर भर्ती सोर्स-AI
करियर

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

SECI Vacancy 2026: सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने इंजीनियर, लीगल, HR, IT समेत 28 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 23 सितंबर तक होंगे और सैलरी ₹2.80 लाख प्रति माह तक मिलेगी।

करुणा नंद शाहवाल

SECI Government Jobs: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग और प्रोफेशनल उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर है। सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) ने नियमित और निश्चित अवधि के आधार पर 28 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 23 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को नियमित पदों पर ₹40,000 से ₹2.80 लाख प्रति माह तक वेतन मिलेगा, जबकि निश्चित अवधि के पदों पर ₹8.3 लाख से ₹13.3 लाख सालाना का पैकेज दिया जाएगा।

SECI में 28 पदों पर निकली भर्ती

सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) ने कुल 28 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें 9 पद नियमित और 19 पद निश्चित अवधि (FTE) के आधार पर भरे जाएंगे।

नियमित पदों में जनरल मैनेजर (C&P), डिप्टी जनरल मैनेजर (लीगल), डिप्टी मैनेजर (EMD), डिप्टी मैनेजर (इंजीनियरिंग-सिविल), डिप्टी मैनेजर (IT), अकाउंट्स ऑफिसर, ऑफिसर (HR एवं एडमिन) के 2 पद और इंजीनियर (कॉर्पोरेट प्लानिंग) का 1 पद शामिल है।

वहीं निश्चित अवधि वाले 19 पदों में अधिकारी (लीगल), सीनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 6, सीनियर इंजीनियर (सिविल) के 4, सीनियर इंजीनियर (मैकेनिकल), डिप्टी मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) के 2, डिप्टी मैनेजर (सिविल) के 2 और सोलर पॉलिसी एवं रेगुलेटरी, सोलर कमीशनिंग तथा सोलर रूफटॉप के लिए एक-एक डिप्टी मैनेजर पद शामिल हैं।

25 अगस्त से शुरू हुए ऑनलाइन आवेदन

इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त के सुबह 11 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर तय की गई है। इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार सेकी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं।

SECI भर्ती के लिए क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

SECI के विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार के पास पद के अनुसार संबंधित क्षेत्र में कम से कम 60% अंकों के साथ इंजीनियरिंग डिग्री होनी चाहिए। इसमें इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, सिविल, मैकेनिकल, सोलर, पावर इंजीनियरिंग, पावर सिस्टम्स, एनर्जी इंजीनियरिंग और रिन्यूएबल एनर्जी इंजीनियरिंग जैसी शाखाएं शामिल हैं।

इसके अलावा कुछ पदों के लिए 3 वर्षीय LLB या 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड LLB, फुल-टाइम BE/BTech, कंप्यूटर साइंस/IT या कंप्यूटर एप्लीकेशन में BE/BTech/BSc (इंजीनियरिंग), CA/CMA, फाइनेंस में MBA और HRM/IR/पर्सनेल मैनेजमेंट आदि में MBA/PGDBM की योग्यता मांगी गई है। रिन्यूएबल एनर्जी या पावर सिस्टम्स में ME/MTech डिग्री वाले उम्मीदवार भी संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

अधिकतम आयु 28 से 55 वर्ष

आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 28 से 55 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

2.80 लाख तक मिलेगी मासिक सैलरी

योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग परीक्षा/लिखित परीक्षा/व्यापार परीक्षा/कौशल परीक्षा, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद नियमित पदों पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार 40,000 से 2,80,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

वहीं, निश्चित अवधि के पदों की सैलरी 8.3 लाख रुपए सालाना से 13.3 लाख रुपए सालाना होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

SECI भर्ती में कितना लगेगा आवेदन शुल्क?

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी और पद के अनुसार निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। नियमित पदों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये, जबकि निश्चित अवधि (FTE) वाले पदों के लिए 500 रुपये निर्धारित किया गया है।

इन वर्गों को नहीं देना होगा आवेदन शुल्क

SC, ST, पूर्व सैनिक और PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करते समय अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क की जानकारी जरूर जांच लें।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल