राजस्थान लोक सेवा आयोग (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

RPSC APO Recruitment 2026: 371 पदों पर निकली भर्ती, 8 जून से शुरू होंगे आवेदन

RPSC APO Recruitment 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) के 371 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

हितेश तिवारी

RPSC Jobs 2026 : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने Assistant Prosecution Officer (APO) Recruitment 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 371 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति राजस्थान गृह विभाग में की जाएगी। आयोग के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। ऐसे में कानून की पढ़ाई कर चुके अभ्यर्थियों के लिए यह एक शानदार अवसर माना जा रहा है।

RPSC ने निकाली 371 पदों पर भर्ती

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। वहीं, राज्य सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता के तौर पर उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि (Law) में डिग्री होना आवश्यक है। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध कराई गई है।

RPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन भरें

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं राजस्थान के OBC, MBC, SC और ST वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।

इच्छुक उम्मीदवार RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन, फॉर्म भरना, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Anna Hazare Hospitalized: अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, रालेगांव सिद्धि से लाए गए बॉम्बे अस्पताल, ICU में एडमिट

SCO Summit: बिश्केक में पुतिन से मिले पीएम मोदी, किन मुद्दों पर हुई बात? भारत ने यूक्रेन को लेकर कही ये बात

राहुल गांधी या सीएम विजय... 2029 में प्रधानमंत्री का चेहरा कौन? तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके आमने-सामने

सऊदी अरब से दिल्ली जा रही फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, टिशू पेपर पर बम धमाके की मिली धमकी

भारतीय अर्थव्यवस्था की तूफानी रफ्तार, 7.8% रही GDP ग्रोथ, PM मोदी ने बताया निराशावादी लोगों की हार