आरआईटीईएस लिमिटेड (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

RITES Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के 24 पदों पर भर्ती, 1.40 लाख तक सैलरी का मौका

RITES Vacancy : आरआईटीईएस लिमिटेड ने असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के 24 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए। मैकेनिकल और संबंधित इंजीनियरिंग शाखाओं के उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें।

हितेश तिवारी

RITES Jobs : सरकारी कंपनी आरआईटीईएस लिमिटेड (RITES) ने असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के 24 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती इंजीनियरिंग की डिग्री रखने वाले युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा अवसर है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जारी अधिसूचना के अनुसार कुल 24 पदों में 12 पद ईडब्ल्यूएस, 2 पद ओबीसी (एनसीएल), 5 पद अनुसूचित जाति (SC) और 4 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना में दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

असिस्टेंट मैनेजर (मैकेनिकल) के 24 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग या संबंधित विषय में पूर्णकालिक बीई/बीटेक डिग्री होना अनिवार्य है। मैकेनिकल, प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग, रेलवे, मेकाट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक या प्रथम श्रेणी आवश्यक है, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी (एनसीएल) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित पदों पर आवेदन करने की स्थिति में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों, पूर्व सैनिकों, जम्मू-कश्मीर के निवासियों, दिव्यांग अभ्यर्थियों और आरआईटीईएस के कर्मचारियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों को 1.40 लाख तक सैलरी का मौका

चयनित उम्मीदवारों को 40,000 रुपये से 1,40,000 रुपये प्रति माह के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा। इसके साथ ही सरकारी कंपनी के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले RITES की आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाकर Careers/Recruitment सेक्शन में उपलब्ध Assistant Manager (Mechanical) Recruitment 2026 लिंक खोलना होगा।

इसके बाद पंजीकरण कर आवेदन फॉर्म भरना होगा, जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे तथा यदि आवेदन शुल्क लागू हो तो उसका भुगतान करना होगा। सभी जानकारियां जांचने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर