पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट भर्ती (फोटो - गूगल इमेज)
करियर

Punjab and Haryana High Court Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 56 पदों पर भर्ती, 18 सितंबर तक करें आवेदन

High Court Vacancy : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने ड्राइवर और फ्रेश के 56 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 28 अगस्त से शुरू होंगे और उम्मीदवार 18 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे।

हितेश तिवारी

High Court Fresh Recruitment : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का मौका दिया है। हाईकोर्ट की ओर से ड्राइवर और फ्रेश पदों पर कुल 56 रिक्तियां निकाली गई हैं। इनमें ड्राइवर के 25 और फ्रेश के 31 पद शामिल हैं। दोनों पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 18 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कुछ जरूरी शैक्षणिक और अन्य योग्यताएं निर्धारित की गई हैं।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में 56 पदों पर भर्ती

ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवार का 10+2 पास होना जरूरी है। साथ ही मैट्रिक स्तर पर पंजाबी या हिंदी में से किसी एक विषय की पढ़ाई की होनी चाहिए। उम्मीदवार के पास वैध लाइट मोटर व्हीकल (LMV) ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए और कार चलाने का कम से कम दो साल का अनुभव भी जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार को लापरवाही से वाहन चलाने के किसी अपराध में दोषी नहीं ठहराया गया होना चाहिए।

दोनों पदों के लिए 18 सितंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु में छूट मिल सकती है। आवेदन शुल्क पद और श्रेणी के अनुसार 600 रुपये से 1,000 रुपये तक निर्धारित किया गया है।

उम्मीदवार 18 सितंबर तक करें आवेदन

ड्राइवर पद के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रैक्टिकल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती अवधि में काम करना होगा और इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के निर्धारित दैनिक वेतन के अनुसार भुगतान किया जाएगा। वहीं, फ्रेश पद के लिए 50 अंकों का इंटरव्यू आयोजित होगा। इसमें उम्मीदवार की योग्यता और आचरण के आधार पर अंक दिए जाएंगे।

इसके बाद रिक्तियों की संख्या के चार गुना उम्मीदवारों को शारीरिक सहनशक्ति परीक्षा यानी PET के लिए बुलाया जाएगा। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती सेक्शन में संबंधित लिंक खोलें, रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म भरें। इसके बाद जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर शुल्क जमा करें। फॉर्म जमा करने के बाद उसकी कॉपी सुरक्षित रखना जरूरी है।

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए लाल कृष्ण आडवाणी, छाती में संक्रमण की वजह से थे भर्ती; अपोलो ने जारी किया बुलेटिन

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर