पीएम यशस्वी योजना (फोटो - गूगल इमेज) 
करियर

PM YASASVI Scholarship 2026: छात्रों को मिलेंगे 1.25 लाख रुपये तक, जानें कौन कर सकता है आवेदन

PM YASASVI Scholarship : केंद्र सरकार की पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।

हितेश तिवारी

Student Scholarship Scheme : आज के समय में शिक्षा का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है और कई ऐसे छात्र हैं जो पढ़ाई में अच्छे होने के बावजूद आर्थिक परेशानियों के कारण अपनी पढ़ाई पूरी करने में कठिनाई का सामना करते हैं। ऐसे छात्रों के लिए केंद्र सरकार पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना चला रही है।

यह योजना उन मेधावी छात्रों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई है जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। इस योजना का संचालन सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा किया जाता है। इसका उद्देश्य छात्रों को आर्थिक मदद देकर उनकी पढ़ाई बिना किसी रुकावट के जारी रखने में सहायता करना है।

पीएम यशस्वी योजना को मिलेगी आर्थिक सहायता

यह योजना विशेष रूप से ओबीसी (OBC), ईबीसी (EBC) और डीएनटी (DNT) वर्ग के छात्रों के लिए शुरू की गई है। योजना के तहत छात्रों को फीस, किताबें, स्टेशनरी और पढ़ाई से जुड़े अन्य जरूरी खर्चों के लिए सहायता राशि दी जाती है।

9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को हर साल अधिकतम 75 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता मिल सकती है। वहीं 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को हर साल 1.25 लाख रुपये तक की मदद दी जाती है। इससे छात्रों और उनके परिवारों पर शिक्षा का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम हो सकता है।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं। छात्र का ओबीसी, ईबीसी या डीएनटी वर्ग से होना जरूरी है। इसके अलावा परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। छात्र किसी मान्यता प्राप्त सरकारी स्कूल या निजी स्कूल में नियमित रूप से पढ़ाई कर रहा हो।

यह योजना स्कूल छात्रों तक सीमित नहीं है, बल्कि कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए भी सहायता उपलब्ध कराती है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इच्छुक छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल