रेलवे अप्रेंटिस भर्ती (सौ. सोशल मीडिया) 
करियर

10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में भर्ती का अवसर, 4 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती

Railway Recruitment 2025: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह भर्ती आपके लिए कई अवसर लेकर आ सकती है। दरअसल उत्तर रेलवे में अप्रेंटिस के हजारों पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है।

प्रीति शर्मा

Railway Jobs: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। दरअसल नॉर्दन रेलवे ने नए सत्र के लिए अप्रेंटिस के 4 हजार से भी अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। रेलवे में करियर बनाने की सोच रहे छात्रों के लिए यह शानदार मौका है। खास बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।

अगर आप रेलवे में नौकरी देख रहे हैं और 10वीं पास हैं तो यह भर्ती आपके लिए ही है। रेलवे में अप्रेंटिस के कई पदों पर 10वीं और आईटीआई के अंकों के आधार पर चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 25 नवंबर 2025 से लेकर 24 दिसंबर 2025 तक चलेगी। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार उत्तर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcnr.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर निकली भर्ती

आरआरसी नॉर्दन रेलवे द्वारा कुल 4116 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें लखनऊ जोन में 1397 पद, दिल्ली में 1137 पद, फिरोजपुर में 632 पद, अंबाला में 934 पद और मुरादाबाद में 16 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के तहत फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, कारपेंटर सहित कई ट्रेड में अप्रेंटिस की भर्ती की जाएगी।

पद के लिए योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं पास होना चाहिए। इसके अलावा एसीवीटी/एससीवीटी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है। अगर आपकी उम्र उम्र 15 से 24 साल के बीच के है तो आप इन पदों पर आवेदन करने के योग्य हैं। वहीं, आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट  rrcnr.org पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर आरआरसी रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2025 अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मोबाइल नंबर और ईमेल डालकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन करने के लिए दोबारा लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद फॉर्म भरें और सारे दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस जमा करनी होगी। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

अप्रेंटिस के सभी पदों पर भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की परीक्षा नहीं होगी। चयन प्रक्रिया 10वीं प्राप्त अंकों और आईटीआई के आधार पर मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन होगा और फिर मेडिकल टेस्ट के बाद चयन प्रक्रिया पूरी होगी।

Explainer: पाकिस्तान में चुपके से तख्तापलट! आसिम मुनीर बने सबसे पॉवरफुल; क्या है पाक आर्मी चीफ की प्लानिंग?

रैलियां नहीं, मोबाइल स्क्रीन बनी माध्यम; PM Modi के जन्मदिन पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान

PM मोदी के उत्तराधिकारी को लेकर संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बनेंगे उपप्रधानमंत्री

NALSAR Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के पास लॉ छात्रों पर कार्रवाई का अधिकार नहीं

राघव चड्ढा ने खोल दी SIR की पोल! वोटर लिस्ट से BJP सांसद का नाम कटने पर कांग्रेस ने ली चुटकी