NHAI समर इंटर्नशिप 2026 में छात्रों को ₹20,000 महीना स्टाइपेंड मिलेगा। (फोटो सोर्स - गूगल इमेज) 
करियर

NHAI समर इंटर्नशिप 2026: स्टूडेंट्स को मिलेगा ₹20,000 महीना, ऐसे करें आवेदन

NHAI Internship 2026 : NHAI ने समर इंटर्नशिप 2026 शुरू की है, जिसमें छात्रों को हर महीने ₹20,000 स्टाइपेंड और रियल प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा।

हितेश तिवारी

NHAI Paid Internship Students : अगर आप इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट या अन्य प्रोफेशनल कोर्स के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ-साथ रियल वर्क एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। National Highways Authority of India (NHAI) ने समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 शुरू किया है।

इस इंटर्नशिप के तहत छात्रों को एक्सपर्ट्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जिससे वे इंडस्ट्री का व्यावहारिक अनुभव हासिल कर सकेंगे। यह इंटर्नशिप 2 महीने की होगी, जो मई से जुलाई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।

NHAI समर इंटर्नशिप में छात्रों को ₹20,000 महीना स्टाइपेंड

इस प्रोग्राम में इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, डेटा साइंस, लॉ और मीडिया जैसे विभिन्न क्षेत्रों के छात्र आवेदन कर सकते हैं। अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट दोनों स्तर के छात्र, जो किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहे हैं, इसके लिए पात्र हैं।

यह इंटर्नशिप खास तौर पर उन छात्रों के लिए फायदेमंद है जो इंफ्रास्ट्रक्चर, हाईवे डेवलपमेंट या प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसे सेक्टर में अपना करियर बनाना चाहते हैं। यहां छात्रों को सिर्फ थ्योरी नहीं, बल्कि असली प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उनकी स्किल्स और रिज्यूमे दोनों मजबूत होंगे।

इंटर्नशिप न केवल अनुभव बल्कि नौकरी पाने में भी मददगार

इस इंटर्नशिप का सबसे बड़ा आकर्षण इसका स्टाइपेंड है। चयनित छात्रों को हर महीने ₹20,000 तक का भुगतान किया जाएगा, जो स्टूडेंट्स के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को NHAI की आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in पर जाकर “Recruitment” या “Vacancies” सेक्शन में जाना होगा।

वहां “NHAI Summer Internship 2026” लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद लॉगिन करके अपनी जानकारी भरनी होगी और फॉर्म सबमिट करना होगा। यह इंटर्नशिप न केवल अनुभव देगी, बल्कि भविष्य में नौकरी पाने में भी मददगार साबित हो सकती है।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज