एनएचएआई मैनेजर वैकेंसी 2026 सोर्स-AI
करियर

NHAI Recruitment 2026: मैनेजर और DGM के 60 पदों पर बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता, सैलरी

NHAI Manager Vacancy: NHAI ने मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर के 60 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 21 सितंबर तक होंगे, चयनित उम्मीदवारों को ₹2.09 लाख तक वेतन मिलेगा।

करुणा नंद शाहवाल

NHAI Government Jobs 2026: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) में नौकरी की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका है। NHAI ने प्रतिनियुक्ति के आधार पर डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) और मैनेजर (टेक्निकल) के कुल 60 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री के साथ हाईवे, सड़क या पुल परियोजनाओं में संबंधित अनुभव अनिवार्य है।

NHAI ने 60 टेक्निकल पदों पर निकाली भर्ती

एनएचएआई की ओर से जारी 60 रिक्तियों में डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) के 30 और मैनेजर (टेक्निकल) 30 पद शामिल हैं। इन दोनों पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 अगस्त के सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर तय की गई है।

ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि के शाम 6 बजे तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा करने की सलाह दी जाती है।

हाईवे और ब्रिज प्रोजेक्ट का अनुभव है जरूरी

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से दोनों पोस्ट के लिए सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री और डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) पद के लिए हाईवे,

सड़क या पुल से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रोजेक्ट्स को लागू करने का 6 वर्ष का अनुभव और मैनेजर (टेक्निकल) पोस्ट के लिए हाईवे, सड़क या पुल से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के प्रोजेक्ट्स को लागू करने का तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

आयु सीमा में किसे मिलेगी छूट?

आवेदकों की अधिकतम आयु दोनों पोस्ट के लिए 56 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसाक अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

67,700 से ₹2.09 लाख तक मिलेगा वेतन

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, लिखित परीक्षा/साक्षात्कार, दस्तावेजों की जांच और चयन समिति के द्वारा किया जाएगा, जिसके बाद डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 78,800 से 2,09,200 रुपए के बीच और मैनेजर (टेक्निकल) पद के लिए 67,700 से 2,08,700 रुपए के बीच प्रति माह होगी।

20 अक्टूबर तक भेजनी होगी आवेदन की हार्ड कॉपी

उम्मीदवारों को ध्यान रखना होगा कि ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ डाक से भेजना अनिवार्य है।

  • डिप्टी जनरल मैनेजर (टेक्निकल) पद के लिए आवेदन भेजने का पता: डीजीएम (HR/Admin)-IB, National Highways Authority of India, Plot No. G5-86, Sector-10, Dwarka, New Delhi – 110075

  • मैनेजर (टेक्निकल) पद के लिए आवेदन भेजने का पता: डीजीएम (HR/Admin)-IA, National Highways Authority of India, Plot No. G5-86, Sector-10, Dwarka, New Delhi – 110075

दोनों पदों के लिए आवेदन पत्र और दस्तावेज 20 अक्टूबर 2026 तक या उससे पहले डाक के माध्यम से संबंधित पते पर पहुंच जाने चाहिए।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरने पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी भी मौजूद

दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे लोग, एक की मौत

जंतर-मंतर आंदोलन को लेकर RSS की दो टूक, युवाओं की चिंता समझे सरकार, दूर हों सिस्टम की खामियां

उदयनिधि का विजय पर तंज, बोले- अब आप CM हैं, फिल्मों की तरह ज़ोरदार डायलॉग नहीं, सबूतों के साथ बात कीजिए

पेलेट गन केस में आर-पार के मूड में राहुल गांधी, बोले- न्याय मिलने तक नहीं हटूंगा, BJP ने बताया अराजकता