नई दिल्ली: नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। जी हां दरअसल कर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) ने ग्रुप D की भर्तियां निकालीं हैं। आपको बता दें कि इसमें चपरासी, चौकीदार और स्वीपर के पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऐसे में जो योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे Karnataka High Court की आधिकारिक वेबसाइट karnatakajudiciary.kar.nic.in पर जा सकते हैं। बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है।
उम्मीदवार सीधे https://karnatakajudiciary.kar.nic.in/group d पर जाकर क्लिक करके सीधे इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही इस लिंक https://karnatakajudiciary.kar.nic.in/groupdRPC2022 की मदद से आधिकारिक वेबसाइट (Karnataka High Court Recruitment 2022) पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 150 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आइए जानते है इससे जुड़ी अहम जानकारी..
आपको बता दें किकर्नाटक हाई कोर्ट (Karnataka High Court) ने ग्रुप D की भर्तियों की ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत - 17 अगस्त 2022 है, यानी आवेदन शुरू हो चुके है वहीं इसकी ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 17 सितंबर है।
आपको बता दें कि कुल पदों की संख्या- 150
किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं पास होना अनिवार्य है, वहीं उम्मीदवार इस पदों के लिए योग्य है।
आपको बता दें कि इन पदों के लिए आयुसीमा 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।
अनारक्षित श्रेणी के कैंडिडेट के लिए अप्लाई फीस- 200 रुपये
आरक्षित श्रेणी के कैंडिडेट के लिए अप्लाई फीस- 100 रुपये
वेतन 19,900– 63,200 रुपये दिया जाएगा।