Indian Navy Recruitment 2026: भारतीय नौसेना ने भर्ती 2026 के अंतर्गत जनवरी 2027 बैच के लिए 12वीं बी.टेक कैडेट एंट्री योजना की सूचना जारी की है। जिसमें कुल 60 पद खाली है। भारतीय नौसेना भर्ती 2026 के लिए 12वीं में पास योग्य उम्मीदवार 29 मई से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है।
भारतीय नौसेना ने 12वीं बी.टेक कैडेट प्रवेश योजना के अंतर्गत तकनीकी शाखाओं में स्थायी कमीशनअधिकारी पदों के लिए भर्तियों की घोषणा की है। भारतीय नौसेना भर्ती में कुल 60 पद निर्धारित किए गए है, जो मैकनिकल इंजीनियरिंग और इलेक्टॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए समान रूप में बांटा गया है।
इस योजना के अंतर्गत अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार जिन्होनें जेईई मेन परीक्षा दी हो और 12वीं में तय किए गए अंक हासिल किए हो। वो ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। भारतीय नौसेना भर्ती में एक प्रतिष्ठित और स्थाई नौकरी का अवसर दे रही है।
पात्रता नियम- भारतीय नौसेना भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार जिन्होनें जेईई मेन परीक्षा दी हो और 12वीं में तय किए गए अंक हासिल किए हो। वो ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते है।
शैक्षणिक योग्यता-भर्ती के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को 12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित विषयों में कम से कम 70 प्रतिशत नंबर और अंग्रेजी में कम से कम 50 प्रतिशत नंबर आए हो। इसके साथ ही जेईई मेन 2026 परीक्षा में शामिल होना जरूरी है। एसएसबी चयन मेन की ऑल इंडिया रैंक के आधार पर चयन किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया- एसएसबी के बाद चुने गए उम्मीदवारों को तय किए गए मेडिकल टेस्ट पास करना होगा। अगर कोई उम्मीदवार पहले ही एनडीए या आईएनए के लिए मेडिकल दे तुकें है। और पास हो चुके हैं। उन्हें मेडिकल जांच की जरूरत नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: High Court Bharti 2026: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में क्लर्क की निकली बंपर भर्तियां, ग्रेजुएट तुरंत करें अप्लाई
1. आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को सबसे पहले भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा ।
2. इसके बाद ऑफिसर एंट्री सेक्शन में 12वीं बी.टेक के बाद कैडेट एंट्री स्कीम नोटिफिकेशन को खोलना होगा।
3. पहले रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
4. लॉगिन करने के बाद फॉर्म को भरें।
5. जेईई मेन 2026 की जानकारी डालें।
6. जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करें।
7. फॉर्म को ध्यान पूर्वक चेक करके सबमिट कर दें।