आईसीएआई (सौ. सोशल मीडिया ) 
करियर

ICAI CA Exams 2025: सीए एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए आयी गुड न्यूज, आ गई परीक्षा की नई तारीख

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने कुछ दिनों पहले ही चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की एग्जाम के रीशेड्यूड डेट्स को लेकर जानकारी साझा की थी। अब खबर आ रही है कि ये एग्जाम 16 मई से शुरू होने वाली है।

अपूर्वा नायक

नई दिल्ली: भारत और पाक के बीच में तनाव कम होने के बाद देश के हालात सामान्य होते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच कल आईसीएआई के द्वारा सीए की एग्जाम की डेट को आगे बढ़ा दिया गया था। अब खबर आ रही है कि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने पिछले शनिवार को देश की सिक्योरिटी कंडीशन को देखते हुए सीए एग्जाम 2025 पोस्टपोन कर दी गई थी।

नई तारीखों के अनुसार, आईसीएआई ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स यानी सीए इंटरमीडिएट, फाइनल और आईएनटीटी-एटी यानी पीक्यूसी एग्जाम मी 2025 का संशोधित प्रोग्राम जारी किया है। आईसीएआई ने कहा है कि सीए एग्जाम अब 16 मई और 24 मई तक आयोजित की जाने वाली हैं।

आईसीएआई ने जानकारी देते हुए बताया है कि रीशेड्यूल्ड हुई एग्जाम्स उन्हीं एग्जाम सेंटर्स पर और ठीक उसी समय पर आयोजित की जाएंगी, जैसा कि पहले शेड्यूल जारी किया गया था यानी परीक्षाएं दोपहर 2 से 5 बजे या दोपहर 2 से 6 बजे तक आयोजित होने वाली है। आईसीएआई के अनुसार, पहले से जारी किए गए एडमिट कार्ड रीशेड्यूल्ड डेट के लिए वैलिड रहेंगे।

कब से कब तक हो सकती है एग्जाम?

इससे पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन मई-2025 परीक्षा 9, 10, 11, 13 और 14 मई को आयोजित की जाने वाली थी, लेकिन अब ये एग्जाम 16, 18, 20, 22 और 24 मई को आयोजित की जा सकती है। आईसीएआई के बयान में कहा गया है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाउंडेशन मई-2025 परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यानी 15, 17, 19 और 21 मई 2025 को आयोजित की जाने वाली है। आईसीएआई ने ये भी कहा है कि इस बात पर जोर दिया जाना चाहिए कि एग्जाम के किसी भी दिन केंद्र सरकार या किसी राज्य सरकार/स्थानीय अवकाश द्वारा पब्लिक हॉलीडे घोषित किए जाने की स्थिति में एग्जाम में कोई बदलाव नहीं होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वो इन बातों पर बारीकी से ध्यान दें और ताजा अपडेट के लिए संस्थान की वेबसाइट www.icai.org लगातार चेक करते रहे।

कहां-कहां होने वाली हैं सीए एग्जाम?

सीए एग्जाम देश के सभी राज्यों में आयोजित होती हैं। साथ ही, भारत के बाहर यानी विदेशों में भी ये परीक्षा आयोजित की जाती है। इस बार सीए एग्जाम नेपाल के काठमांडू से लेकर रियाद, दोहा, दुबई, अबू धाबी, थिंपू (भूटान), कुवैत, बहरीन और मस्कट में आयोजित की जाने वाली हैं।

INDIA ब्लॉक जारी रखेगा विरोध, गठबंधन की टी-पार्टी के बाद सुप्रिया सुले बोलीं- हम एक साथ हैं

INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन सफल रहा, टी पार्टी के बाद प्रेसवार्ता में बोले मल्लिकार्जुन खरगे

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस